Google Analytics Meta Pixel आंध्र प्रदेश में ONGC पाइपलाइन फटने के बाद लगी भीषण आग, खाली कराए गए आस-पास के गांव - Ekhabri.com

आंध्र प्रदेश में ONGC पाइपलाइन फटने के बाद लगी भीषण आग, खाली कराए गए आस-पास के गांव

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टला, लेकिन इसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जिले के मलिकिपुरम मंडल स्थित इरुसमांडा गांव के पास ओएनजीसी (ONGC) की पाइपलाइन में अचानक हुए बड़े पैमाने पर गैस रिसाव के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते आसपास का आसमान काले धुएं से ढक गया और लपटों ने सैकड़ों नारियल के पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया।

 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के वक्त एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पाइपलाइन से गैस का रिसाव शुरू हुआ और आग भड़क उठी। धमाके की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना ओएनजीसी के अधिकारियों और प्रशासन को दी। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के सैकड़ों नारियल के पेड़ जलकर राख हो गए हैं। सूचना मिलते ही ओएनजीसी की टेक्निकल टीम और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय ओएनजीसी के कुएं पर तकनीकी मरम्मत का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि एक निजी कंपनी ने करीब 10 दिन पहले ही यहां गैस भंडारों पर काम शुरू किया था, इसी दौरान यह दुर्घटना घटी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास के गांवों को खाली करवाना शुरू कर दिया है। लाउडस्पीकर के जरिए घोषणाएं कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Read Also  जानिए चीनी झड़प में शहीद होने वाले 20 जवानों में कर्नल संतोष बाबू की जिंदगी के बारे में

 

 

 

इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम ने स्पष्ट कहा है कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावितों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

 

 

राहत की बात यह है कि इतनी बड़ी आगजनी और गैस रिसाव के बावजूद अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग और ओएनजीसी की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने और रिसाव को बंद करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *