रायपुर, 12 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर, गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान के निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके।
राज्य सरकार का यह जनदर्शन कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है। इस कार्यक्रम से आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद बढ़ी है।









