Google Analytics Meta Pixel एक करोड़ 46 लाख के ब्राउन शुगर के साथ राजस्थान का एक आरोपी गिरफ्तार - Ekhabri.com

एक करोड़ 46 लाख के ब्राउन शुगर के साथ राजस्थान का एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के तेलीबांधा इलाके से निकलकर महासमुन्द में ब्राउन शुगर खपाने की थी तैयारी

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की गई मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

रायपुर/ महासमुंद।महासमुन्द जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक युवक को घेरा बंदी कर पकड़ा है । युवक के कब्जे से 730 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जिसकी राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 46 लाख बताई गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से नदी मोड़ महासमुद की ओर एक मोपेड में एक युवक द्वारा ब्राउन शुगर लाए जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली ।जिसके बाद पुलिस ने इस सड़क पर आने जाने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी, इसी दौरान मोपेड सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस की जांच को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घेरा बंदी करते हुए उसे पकड़ा और पूछताछ करने पर उसके कब्जे से 730 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 46 लाख रुपए कीमत आंकी गई है। युवक अपने साथ एक पिस्तौल और दो नग कारतूस भी रखा हुआ था। जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।

आरोपी का नाम शंकर लाल वैष्णव पिता जोधा राम वैष्णव बताया गया है जो फिलहाल तेलीबांधा रायपुर इलाके में रहता था आरोपी युवक मुख्यतः कानासर तहसील फलोदी जिला जोधपुर राजस्थान का रहने वाला बताया गया है । ब्राउन शुगर की तस्करी को लेकर की गई महासमुन्द पुलिस की इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही बताई गई है । फिलहाल ब्राउन शुगर कहां कब आने की तैयारी थी और इसके लिंक कहां कहां जुड़े हुए हैं इस बात की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

जिले में करोड़ो के ब्राउन शूगर (हेरोइन) के साथ एक अन्तर्राज्यीय तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरोपी शंकल लाल वैष्णव की तलाशी लेने पर उसके पास से कमर में छुपा कर रखे एक आॅटोमैटिक पिस्टल 7.6 mm व 02 नग मैग्जीन व 02 नग जिंदा कारतूस को बरामद किया गया एवं तलाशी दौरान जेब से 50 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शूगर मिला तथा नीले रंग के मैस्ट्रो एज मोपेड गाडी के डिक्की से 01 Horlick के डिब्बे में भुरे रंग का पाउडर मादक पदार्थ 550 ग्राम ब्राउन शूगर एवं 01 अन्य प्लास्टीक के डिब्बे में मादक पदार्थ 180 ग्राम ब्राउन शूगर मिला। जिसकी राष्ट्रीय बाजार में कीमत प्रति ग्राम 20,000 रूपयें आंकी जाती है तथा 02 नग मोबाईल, 01 नग सिल्वर कलर की डिजीटल इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, 01 नग स्टील का चम्मच, 25 नग जीपर वाली पाॅलीथीन पैकेट, नगदी रकम 950/- रूपये मिला। जिसपर से आरोपी शंकर लाल वैष्णव पिता जोधाराम वैष्णव उम्र 30 वर्ष सा. कांशीराम नगर हनुमान मंदिर के पास थाना तेलीबांधा रायपुर छ0ग0 के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21सी व 22 तथा 25 आआर्म्स एक्ट के तहत् थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में कार्यवाही की जा रही है।

यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर एवं अनु0अधिकारी(पु) महासमुंद नारद सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, उप निरीक्षक योगेश सोनी व सउनि. नवधाराम खाण्डेकर प्रआर. मिनेश ध्रुव, प्रकाश नंद, प्रवीण शुक्ला आर. संदीप भोई, देव कोसरिया, छत्रपाल सिन्हा, शुभम पाण्डेय, चम्पलेश ठाकुर, अजय जांगडे, रवि यादव, लाला राम कुर्रे के द्वारा की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *