देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च कर दी गई है। पीएम मोदी ने मालदा टाउन से दिखाई हरी झंडी, हावड़ा-गुवाहाटी सफर अब सिर्फ 14 घंटे में मालदा (पश्चिम बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी, जो लंबी दूरी की यात्रा को तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी। पूरी तरह वातानुकूलित इस ट्रेन से यात्रियों को विमान जैसा अनुभव किफायती दामों में मिलेगा।
पीएमओ के बयान के अनुसार, यह ट्रेन आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर पहले सरायघाट एक्सप्रेस को 17 घंटे लगते थे, जबकि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मात्र 14 घंटे में सफर पूरा करेगी। इससे यात्रा समय में करीब 2.5-3 घंटे की बचत होगी, जो धार्मिक यात्रा, पर्यटन और पूर्वोत्तर से पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी। ट्रेन में कुल 16 कोच हैं, जिसमें 1 एसी फर्स्ट क्लास, 4 एसी टू-टियर और 11 एसी थ्री-टियर शामिल हैं। कुल क्षमता लगभग 823 यात्रियों की है। हाई-स्पीड ट्रायल में यह ट्रेन 180 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ चुकी है।
मुख्य फीचर्स:
-एर्गोनॉमिक स्लीपिंग बर्थ: रात भर बेहतर सपोर्ट और कम्फर्ट।
-ऑटोमैटिक दरवाजे, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सीसीटीवी, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम।
-दिव्यांग-अनुकूल सुविधाएं, मॉड्यूलर पैंट्री, एडवांस्ड फायर सेफ्टी।
-क्षेत्रीय व्यंजन: असम से शुरू होने पर असमिया और हावड़ा से बंगाली भोजन (टिकट में शामिल)।
-बेहतर सामान रखने की जगह और उन्नत सुरक्षा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...