रायपुर। हर साल की तरह इस साल भी आकार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तमाम तरह के आर्ट लोगो को सीखने मिलेंगे। संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शिल्प व कलाओं पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ‘आकार’ का आयोजन 23 मई से किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 13 जून तक चलेगा।
आपको बता दें यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 07 से 09 बजे तथा सायं 05 से 07 बजे तक दो पालियों में मंहत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर सिविल लाईन रायपुर में किया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की पांरपरिक कला व विविध आयामों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा व्यापक प्रचार-प्रसार और लोगों में रूचि जागृत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आकार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पांरपरिक कलाओं में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक प्रशिक्षु, पंजीयन शुल्क 100 रूपए कार्यालय में जमा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। विकलांग एवं अनाथ आश्रम के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण शुल्क में छूट रहेगी। प्रशिक्षुकों को मधुबनी आर्ट, चित्रकला, रजवार भित्ती, नाटक, जापान पेपर कटिंग, क्ले आर्ट, पैरा आर्ट, ग्लास पेंटिंग, ड्राई फ्लावर मेँकिंग, धान ज्वेलरी मेकिंग, जूट शिल्य, फोक नृत्य, बोनसाई आदि विद्याओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी।
प्रशिक्षण शिविर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए, संस्कृति एवं पुरातत्व, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर रायपुर के कार्यालयीन समय पर संस्कृति शाखा से प्राप्त कर सकते हैं अथवा विभागीय E-mail: depe.culture@gmail.com व Website- www.cgculture.in से भी जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आवेदन का प्रारूप भी डाउनलोड किया जा सकता है। प्रशिक्षण पश्चात् प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित कलाओं को समापन दिवस के अवसर पर परिसर में प्रदर्शित किया जायेगा तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उक्त आयोजन में कोविड 19 के दिशा-निर्देशों का ध्यान रखा जाएगा। अन्य जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में फोन नं. 0771-2537404 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 19, 2026 /
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...