Google Analytics Meta Pixel दिल्ली में AAP-कांग्रेस का 4-3 वाला हो सकता है फॉर्मूला फेल! - Ekhabri.com

दिल्ली में AAP-कांग्रेस का 4-3 वाला हो सकता है फॉर्मूला फेल!

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। इस समय दिल्ली की सभी 7 सीट पर बीजेपी का कब्जा है। ऐसे में बीजेपी इस बार भी राजधानी में अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने में लगी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन के बावजूद INDIA TV-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली में एक बार फिर से कमल खिल सकता है और सभी 7 सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं।
दिल्ली में इस बार इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच आमने-सामने का मुकाबला होना है। फिलहाल तीनों दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

 

 

फिलहाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को कड़ी टक्कर यहां मिल सकती है। इस बीच सर्वे के आंकड़े चौंका रहे हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली में फिर से कमल खिल सकता है और सभी 7 सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं। ओपिनियन पोल की मानें तो दिल्ली की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप कर रही है। वहीं, AAP और कांग्रेस का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि बीजेपी ने नई दिल्ली से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। वहीं, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल को उम्मीदवार बनाया है।

Read Also  आदमखोर बाघ वन विभाग के लिए बने चुनौती

 

 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी दिल्ली प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी को टिकट दिया है। पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत बीजेपी के टिकट पर ताल ठोकेंगे, जबकि दक्षिण दिल्ली से रामवीर बिधूड़ी मैदान में होंगे। फिलहाल बीजेपी ने पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से किसी को टिकट नहीं दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *