बिलासपुर। साइबर ठगों की मदद करने वाले म्यूल बैंक खातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इन खातों के जरिए 3 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ। पुलिस ने 60 म्यूल बैंक खातों की जांच के बाद 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग ठगों को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे।बुधवार को बिलासागुड़ी में पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। साइबर क्राइम पोर्टल, बैंक ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इन लोगों ने ठगों की मदद के लिए अपने बैंक खाते खोले और सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की 20 टीमें बनाई। इनमें कोटक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के कर्मचारी भी शामिल थे। ठगों ने इन म्यूल खातों का इस्तेमाल फर्जी सिम कार्ड, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी और अन्य साइबर अपराधों में किया। साइबर ठग दूसरों के बैंक खातों का इस्तेमाल करके ठगी की रकम को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर करते हैं। इसके बदले में खातेदार को मोटी रकम दी जाती है। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और अधिकारियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की।
क्या है म्यूल एकाउंट
साइबर ठगी करने वाले वसूली गई रकम अपने बैंक खातों में जमा नहीं कराते, इसके लिए वे दूसरों के बैंक एकाउंट का उपयोग करते हैं। इसके एवज में खातेदार को मोटी रकम दी जाती है। बैंक अकाउंट, डिजिटल वॉलेट या अन्य वित्तीय माध्यमों का उपयोग साइबर अपराधी ठगी की रकम या अवैध धन को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करने में करते हैं। ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए उनको बैंक खाते या वॉलेट की जरूरत पड़ती है।
सेविंग व करंट खाते के लिए 1 लाख तक दे रहे ठग
दूसरे राज्यों में खाता उपलब्ध कराने वालों को सायबर ठग मोटी रकम देते हैं। छत्तीसगढ़ में उनका काम सस्ते में हो रहा था। यहां उनसे जुड़े लोगों को ठग रोज सुबह नए एकाउंट और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने पर खाते के लिए हजार से दो हजार और सिम के लिए 500 से हजार रुपए देते थे। जबकि दूसरे राज्यों में सेविंग खाते के लिए 25 हजार और करंट एकाउंट पर 1 लाख रुपए देना पड़ रहा था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...