वन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर वन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के एंटी पोचिंग टीम के द्वारा दो साल खपरी तस्करों पर कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि श्री सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ़, श्री के मैथियो मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर एवं श्री वरुण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के कुशल मार्गदर्शन में पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 8431/15 दिनांक 12.06.2023 के फरार आरोपी शिशुपाल, एवं सीताराम की पतासाजी करने उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के एंटी पोचिंग टीम के द्वारा दिनांक 19/07/2023 को उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र में लगे हुए उड़ीसा प्रांत के नवरंगपुर जिला में गये हुए थे, उसी दरम्यान सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा राज्य के दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ग्राम बिरीघाट मंे साल खपरी (च्ंदहवसपद ैबंसमे) तस्करी करते हुए पाया गया।
गौरतलब है कि एन्टी पोचिंग टीम के द्वारा उक्त स्थल पर पंहुचने पर अज्ञात व्यक्ति मौके पर साल खपरी 1.200 कि.ग्रा. को छोडकर फरार हो गये। चूंकि घटना छत्तीसगढ़ राज्य में हुआ है। जिसकी खोजबीन के दौरान दिनांक 20/07/2023 को ग्राम राजकोट के पास लालधर पिता हरिसिंग, जाति गाड़ा, उम्र 39 वर्ष और टीकम पिता नीलधर, जाति गाड़ा, उम्र 29 वर्ष, ग्राम राजकोट, थाना चंदाहांडी, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) को संदेह के आधार पर पुछताछ की और अग्रिम कार्यवाही हेतु वन परिक्षेत्र इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर कार्यालय में लाया गया। जिसकी सूचना पुलिस थाना चंदाहांडी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) को दिया गया तथा संबंधित दोनों व्यक्तियों को वन अपराध में संलिप्त पाये जाने पर उनके विरुद्ध पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 179/03 दिनांक 20.07.2023 जारी कर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9,44,50,51 एवं 52 के तहत वन अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 21/07/2023 को न्यायालय गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनो आरोपियों को जिला जेल गरियाबंद मे दाखिल किया गया। उपरोक्त प्रकरण में गरियाबंद साइबर सेल प्रभारी श्री सतीश यादव का विशेष योगदान रहा। इस कार्यवाही में एन्टी पोचिंग की टीम के नोडल अधिकारी श्री गोपाल कश्यप सहायक संचालक उदंती (मैनपुर) उप नोडल अधिकारी श्री चन्द्रबली ध्रुव परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर, फलेश्वर दीवान, रोहित निषाद, ऋषि ध्रुव, विरेन्द्र ध्रुव, ओम प्रकाश राव राकेश मार्कडे, लोखू, पुनीत सहित देवीसिंग शामिल थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...