Google Analytics Meta Pixel अभिनेत्री जिया का यौन उत्पीड़न किया था फिल्म निर्देशक साजिद खान ने - Ekhabri.com

अभिनेत्री जिया का यौन उत्पीड़न किया था फिल्म निर्देशक साजिद खान ने

पहले से ही मीटू के आरोपों में घिरे फिल्‍म निर्देशक साजिद खान का पीछा विवाद नहीं छोड रहा है। स्‍वर्गीय अभिनेत्री जिया खान की बहन करिश्मा ने साजिद पर बहन के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। करिश्मा ने यह आरोप जिया की रहस्यमयी हालात में हुई मौत पर बनी डॉक्यूमेंट्री डेथ इन बॉलीवुड के दूसरे एपिसोड में लगाया है। यह वीडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। तीन एपिसोड की यह डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन में बीबीसी-2 पर रिलीज हुई है। वीडियो में करिश्मा दावा करती हैं कि साजिद ने उनका भी फायदा उठाने की कोशिश की थी।
वीडियो क्लिप में करिश्मा कहती हैं, ‘रिहर्सल चल रही थी। वह (जिया) स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं तभी उसने (साजिद खान) जिया से कपड़े उतारने को कहा। जिया को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसने कहा कि अभी तो फिल्म शुरू भी नहीं हुई है और यह सब हो रहा है। वह घर आकर खूब रोई।” इसके आगे करिश्मा बताती हैं, जिया ने कहा कि मेरा कांट्रैक्ट है और अगर मैं फिल्म छोड़ दूंगी तो निर्माता मेरे खिलाफ केस कर देंगे और मुझे बदनाम करेंगे। अगर फिल्म करती हूं तो मेरा यौन उत्पीड़न होगा। हर हाल में यह कुछ खोने की स्थिति है। इसलिए जिया ने वह फिल्म की। वहीं, करिश्मा अपनी आपबीती में बताती हैं कि कैसे साजिद ने महज 16 वर्ष की उम्र में उनका भी फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन उस वक्त जिया ने उन्हें बचा लिया था। करिश्मा के इस आरोप के बाद अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। एक पोर्टल की खबर को रीट्वीट करते हुए शर्लिन ने लिखा, ‘अपने पिता के निधन के कुछ दिनों बाद जब मैं अप्रैल, 2005 में उनसे (साजिद) मिली तो उन्होंने अपनी पैंट से अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकाला और उसे महसूस करने के लिए कहा। मुझे याद है मैंने उनसे कहा कि मुझे पता है कि प्राइवेट पार्ट कैसा महसूस होता है और उनसे मिलने का मेरा उद्देश्य उनके प्राइवेट पार्ट को महसूस या रेट करने का नहीं था।” वहीं, कंगना रनोट ने करिश्मा के वीडियो क्लिप को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘उन्होंने सुशांत की तरह जिया को मार डाला और मुझे भी मारने की कोशिश की। लेकिन वह माफियाओं के सहयोग से आजाद घूम रहे हैं। हर साल और भी सशक्त और सफल होते जा रहे हैं। जान लें कि दुनिया इतनी आदर्शवादी नहीं है। या तो आप शिकारी हैं या शिकार। आपको अपना बचाव खुद करना होगा।” जिया ने साजिद के निर्देशन में साल 2010 में फिल्म हाउसफुल में काम किया था। साजिद पर इससे पहले साल 2018 में चले मीटू मुहिम के तहत सलोनी चोपड़ा,  राचेल व्हाइट,  अहाना कुमरा,  मंदाना करीमी,  मॉडल पाउला समेत एक पत्रकार ने भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिया ने वर्ष 2013 में मात्र 25 वर्ष की उम्र में मुंबई में आत्महत्या कर ली थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...