पूनम पांडे के निधन से हर कोई हैरान है! उनके फैंस सदमें में हैं। पूनम के फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। पूनम हमेशा किसी ना किसी बात पर सुर्खियों में रही हैं। अपनी शादी को लेकर बहुत चर्चा में रहीं थीं। उनकी शादी 12 दिन भी नहीं चल पाई थी। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया था। पूनम ने 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी, पर शादी के 12 दिन बाद ही पूनम सैम से अलग हो गई थीं।
शादी के बाद पूनम और सैम हनीमून के लिए गोवा गए थे, जिसके बाद उन्होंने सैम पर मारपीट के आरोप लगाए थे और गोवा में उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। सैम को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में ये उन्हें जमानत मिल गई थी। उसी के बाद से ये कपल अलग हो गया था। पूनम ने बताया था कि शादी से दो साल पहले वो सैम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही थीं। उस दौरान भी सैम उनके साथ मारपीट किया करते थे।
पूनम के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी पीआर टीम ने उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उनका निधन सर्वाइकल कैंसर से हुआ है। उन्होंने पोस्ट लिखा- यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। इस मुश्किल समय में हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे।









