रायपुर, 23 नवंबर 2024:सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए अदाणी फाउंडेशन और अदाणी पावर लिमिटेड रायपुर ने ग्राम रायखेड़ा में 24×7 नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया और एक विशाल मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
स्वास्थ्य शिविर में रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अस्थि, ह्रदय, स्त्री रोग, औषधि, पाचन तंत्र और फेफड़े व छाती के रोगों से संबंधित सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में 12 गांवों—चिचोली, मुरा, गौरखेड़ा, भाटापारा आदि के ग्रामीण लाभान्वित हुए। मरीजों की जांच के बाद नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। आयोजन की जानकारी ग्राम स्तर पर पम्फलेट और माइक के माध्यम से दी गई थी।
एंबुलेंस सेवा का उद्देश्य आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों को पूरा करना है। यह सेवा रायखेड़ा, गैतरा, चिचोली और भाटापारा के ग्रामीणों के लिए हर समय उपलब्ध रहेगी। यह पहल ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई, क्योंकि ये गांव ब्लॉक और जिला मुख्यालय से काफी दूरी पर स्थित हैं।
फाउंडेशन का मानना है कि स्वास्थ्य हर व्यक्ति का अधिकार है और इसे सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही अदाणी फाउंडेशन शिक्षा और आजीविका उन्नयन के लिए भी सक्रिय है। फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं और कई विकासात्मक परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।
अदाणी फाउंडेशन का यह कदम ग्रामीण समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और आजीविका के अवसर प्रदान कर उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...