Google Analytics Meta Pixel अदाणी फाउंडेशन की पहल, ग्रामीण महिलाओं को मिला नया भविष्य - Ekhabri.com

अदाणी फाउंडेशन की पहल, ग्रामीण महिलाओं को मिला नया भविष्य

रायगढ़, 04 सितम्बर 2025:अदाणी पॉवर लिमिटेड की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 10 दिवसीय निशुल्क मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 25 अगस्त 2025को ग्राम पंचायत कलमा, जिला सक्ती में एसबीआई आरएसईटीआई (रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट) के सहयोग से प्रारंभ हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 14 परिधीय ग्रामों की 100 महिलाओं का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत एसएचजी बैठकों, ग्राम संगठन की सहभागिता और डोर-टू-डोर सर्वे किया गया।

 

प्रशिक्षण में महिलाओं को मशरूम की आधुनिक खेती तकनीक, पोषण संबंधी लाभ, बाजार में बढ़ती मांग, अचार, बड़ी, पापड़ निर्माण, ब्रांडिंग और मार्केटिंग रणनीतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्टार्टअप किट प्रदान की जाएगी, जिसमें मशरूम सीड, पॉलिथीन और रस्सी जैसी सामग्रियां शामिल होंगी।

 

साथ ही, मशरूम उत्पादन शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। फाउंडेशन ने इस पहल के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय किए हैं, जिनमें प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों का प्रतिशत, स्टार्टअप यूनिट स्थापित करने वाली महिलाओं की संख्या और उनकी आय में बढ़ोतरी जैसे मानक शामिल हैं।

 

कार्यक्रम के शुभारंभ पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं, आरएसईटीआई-एसबीआई के अधिकारी और अदाणी फाउंडेशन की टीम मौजूद रही। इस दौरान आरएसईटीआई-एसबीआई के लक्ष्मी नारायण ने कहा,

 

“अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार की दिशा में मजबूत कदम है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।”

 

मशरूम की स्थानीय बाजार में उच्च मांग होने के कारण उत्पादन के तुरंत बाद बिक्री संभव है। अतिरिक्त मशरूम को पटेलपाली मंडी में थोक विक्रेताओं को बेचा जाता है। साथ ही, प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की सफलता कहानियां भी साझा की जाएंगी, ताकि अन्य महिलाएं भी प्रेरित हों।

 

अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *