Google Analytics Meta Pixel रायगढ़ में अदाणी पावर ने युवाओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू - Ekhabri.com

रायगढ़ में अदाणी पावर ने युवाओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

रायगढ़, 17 सितम्बर 2025 — अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ ने स्थानीय युवाओं को तकनीकी दक्षता और रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल एवं तकनीकी प्रशिक्षण विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है।

 

कार्यक्रम के पहले चरण में 35 छात्रों का चिन्हांकन किया गया। वरीयता सूची के आधार पर 11 छात्रों का चयन किया गया, जिनमें 7 वेल्डर, 3 इलेक्ट्रिशियन और 1 फिटर ट्रेड के छात्र शामिल हैं। चयनित छात्रों को गवर्मेंट आईटीआई सरिया, जिला सारंगढ़ में आधुनिक उपकरणों और अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी।

 

इस कार्यक्रम की निगरानी और पारदर्शिता के लिए एक ग्राम स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया। इसमें बड़े भंडार, छोटे भंडार, सरवानी और अमलीभौना ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच और शिक्षाविद शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने चयनित छात्रों को यूनिफॉर्म, बैग, किताबें और स्टेशनरी किट वितरित की। साथ ही, आईटीआई सरिया तक छात्रों की सुविधा के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत भी की गई, जिसका शुभारंभ शशधरा दास और अजीत राय ने हरी झंडी दिखाकर किया।

 

अदाणी पावर लिमिटेड आईटीआई सरिया का इंडस्ट्री पार्टनर है और संस्थान के सतत विकास हेतु लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, ग्राम प्रतिनिधि और चयनित छात्र मौजूद रहे।

 

ग्राम समिति सदस्य सुशील प्रधान ने कहा,

“तकनीकी शिक्षा आज की जरूरत है। एक शिक्षित और प्रशिक्षित व्यक्ति समाज और देश के विकास में अहम योगदान दे सकता है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *