छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार द्वारा समय पर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लाई जा रही है इसी का परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ राज्य के तीन जिलों को उपयुक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में राष्ट्रीय लेवल के गुणवत्ता मापदण्ड करने वाली संस्था एनक्यूएएस ‘‘नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट‘‘ द्वारा क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिसमें कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड़ेगा को एनक्यूएएस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्रदान किया गया।
जिला कलेक्टर दीपक कुमार सोनी के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ भावना महलवार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने एक और उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय लेवल के गुणवत्ता मापदण्ड करने वाली संस्था एनक्यूएएस ‘‘नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट‘‘ ने आज केशकाल विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अड़ेगा को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के गुणवत्ता प्रमाणन में 78.53 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान हेतु क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है जो कोण्डागांव जिला के लिये एक गर्व की बात है। यह सर्टिफिकेट भारत भर में गिने चुने स्वास्थ्य संस्थाओं को प्राप्त होता है। एनक्यूएएस सर्टिफिकेट केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का गुणवत्ता संबंधी मापदंड है। इसमें ओपीडी ओपीडी, प्रगोगशाला, प्रसव कक्ष, आईपीडी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं सामान्य प्रशासन जैसे 6 विभागों में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए मापदंड तय किए गए हैं।
हर विभाग के लिए अलग मापदंड हैं। सभी विभागों को आठ क्षेत्रों में बांटकर मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें मरीजों के लिए सेवाओं का प्रावधान, मरीजों के अधिकार, सुविधाओं, सहायक सेवाएं जैसे सफाई, सुरक्षा आदि इसके साथ चिकित्सकीय व्यवस्थाएं, संक्रमण रोकथाम, गुणवत्ता प्रबंधन एवं मरीजों के फीडबैक आदि शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...