रायपुर, 02 नवंबर 2025।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य राज्योत्सव में रविवार की शाम गीत, संगीत और नृत्य की रंगीन छटा से झूम उठी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और बॉलीवुड के संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने पूरे वातावरण को सुरमई बना दिया।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत प्रसिद्ध लोकगायक सुनील तिवारी की प्रस्तुति से हुई। राज्य अलंकरण चक्रधर कला सम्मान (2021) से सम्मानित तिवारी ने “मोर भाखा के संग दया मया के सुघ्घर हवे मिलाप रे” और “अइसन छत्तीसगढ़िया भाखा कौनो संग” जैसे गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में राऊत, ददरिया, सोहर, विवाह और पंथी जैसे पारंपरिक लोकगीतों की झलक दिखाई दी।
लोकधुनों की इस श्रृंखला के बाद मंच पर आईं जयश्री नायर और मेघा ताम्रकार की चिन्हारी – द गर्ल बैंड ने अपने ऊर्जावान प्रदर्शन से माहौल में नई ताजगी भर दी। लोकधुन और आधुनिक संगीत के मिश्रण से सजी उनकी प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि परंपरा और नवाचार का संगम ही आधुनिक छत्तीसगढ़ की पहचान है।
सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण रहे बॉलीवुड पार्श्व गायक आदित्य नारायण, जिन्होंने अपने प्रसिद्ध गीत पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, पहला नशा, बिन तेरे सनम, केशरिया इश्क है तेरा और ये काली-काली आँखे जैसे हिट गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके जोशीले प्रदर्शन, संवाद शैली और मंच पर जीवंत उपस्थिति ने राज्योत्सव के माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में पद्मश्री डोमार सिंह कंवर की नाचा प्रस्तुति ने लोककला की आत्मा को साकार किया। पारंपरिक नाचा की अदाओं, छत्तीसगढ़ी हावभाव और हास्य-रस के मेल ने दर्शकों को लोकसंस्कृति की गहराइयों से जोड़ दिया।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की यह संध्या न केवल मनोरंजन का मंच बनी, बल्कि राज्य की 25 वर्षों की सांस्कृतिक यात्रा का जीवंत प्रतिबिंब साबित हुई। गीत, नृत्य और संगीत की हर लय में छत्तीसगढ़ की मिट्टी की महक और कला का गौरव झलकता नजर आया। दर्शकों ने हर प्रस्तुति पर तालियों से अपनी प्रसन्नता जताई और इस यादगार शाम को लंबे समय तक याद रखने लायक बना दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...