दुर्ग। शासकीय आदर्श महाविद्यालय दुर्ग की स्थापना सन् 2015 में उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा की गई। स्थापना के बाद सत्र 2022-23 तक यह महाविद्यालय दुर्ग जिले के महाविद्यालय, शासकीय वि.या.ता. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के परिसर में संचालित होता रहा। नवीन भवन के निर्माण के पश्चात् शासन के निर्देशानुसार 7 अक्टूबर 2022 से नवनिर्मित परिसर में स्थानांतरित किया जाकर संचालित हो रहा है।

पहले केवल बी.एस-सी. कंप्यूटर विज्ञान की कक्षा में ही अध्यापन प्रारंभ किया गया था। पिछले सत्र 2022-23 से बी.एस-सी. जीव विज्ञान, बी.एस-सी. गणित, बी.सी.ए. एवं बी. कॉम. कंप्यूटर एप्लीकेशन की कक्षाएँ भी संचालित की जा रहीं हैं। पिछले सत्र में इस महाविद्यालय में 272 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। बढ़ती हुई कक्षाओं की संख्या के साथ इस सत्र में यहाँ लगभग 200 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। शासन द्वारा इस महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों के बारह पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें नौ पदों पर नियमित पदस्थापना की जा चुकी है। उसी प्रकार तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के नौ तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तेरह पद स्वीकृत हैं जिनमें मात्र एक पद पर लिपिक की पदस्थापना की गई है, शेष पद रिक्त हैं। वर्तमान में कंप्यूटर विज्ञान प्रयोगशाला, प्राणी विज्ञान प्रयोगशाला, वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक शास्त्र प्रयोगशाला तथा रसायन विज्ञान प्रयोगशाला आधुनिकतम उपकरणों से सुसज्जित है। सूचना तकनीकी के माध्यम से अध्यापन हेतु एक स्मार्ट बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लास तथा तीन इंटर एक्टिव फ्लॅट पैनल युक्त कक्षों में अध्यापन कार्य किया जा रहा है। बालकों के निवास हेतु 100 सीटर छात्रावास निर्मित हो चुका है तथा बालिका छात्रावास का निर्माण प्रगति पर है।
सत्र 2023-24 से इस महाविद्यालय को पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के रूप में संचालित किए जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं तथा इसका नाम परिवर्तित कर स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय दुर्ग कर दिया गया है। आगामी सत्र से लागू होने वाली नई शिक्षा नीति के अनुरूप बहु-विधात्मक दृष्टिकोण क्रियान्वित करने के लिए प्रयास आरंभ किए जा रहे हैं। महाविद्यालय के लिए यह एक गौरव का क्षण था जब इस सत्र में महाविद्यालय की बी-एस.सी. भाग एक की छात्र कु. वर्षा यादव ने विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव में पोस्टर प्रतियोगिता में संपूर्ण विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए बैंगलोर में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव में भागीदारी की। शिक्षा को रोजगार परक बनाने के लिए सामान्य विश्वविद्यालयीन पाठ्यक्रम के साथ साथ मूल्य-वर्धित लघु अवधि के पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाने की योजना है, ताकि विद्यार्थी कौशल उन्नयन के लिए प्रेरित हों। शासन की महत्वाकांक्षी आदर्श महाविद्यालयों की योजना में अग्रणी स्थान प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय परिवार प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रयासरत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की। ...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...