देश में महज 15 दिनों बाद विमानन कंपनियां मनचाहा किराया वसूलेंगी। नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा कि हवाई किराये की निचली और ऊपरी सीमा किसी भी समय 15 दिनों तक लागू होगी। विमानन कंपनी 16वें दिन से बिना किसी सीमा के शुल्क लेने के लिए स्वतंत्र होंगी। देश में 12 अगस्त से लागू यह व्यवस्था केवल 30 दिनों के लिए ही थी। विमानन कंपनियां 31वें दिन से बिना सीमा के शुल्क ले रही थीं। हालांकि मोदी सरकार ने विमानन कंपनियों को घरेलू विमान सेवा में कुल उपलब्ध सीटों के मुकाबले 85 फीसद सीटों को भरने की अनुमति प्रदान कर दी है। 12 अगस्त को यह सीमा 65 फीसद से बढ़ाकर 72.5 फीसद की गई थी।
मंत्रालय ने जारी आदेश में कहा कि मान लीजिए आज तारीख 19 सितंबर है, तो यात्री उसके 15 दिनों यानी चार अक्टूबर तक की यात्रा के लिए किराये की ऊपरी और निचली सीमा में टिकट ले सकते हैं। अगर वे इसके बाद की तारीख का टिकट लेते हैं, तो विमानन कंपनियां निर्धारित सीमा से अधिक या कम किराया लेने के लिए स्वतंत्र हैं। इसी तरह, अगर कोई 21 सितंबर को पांच अक्टूबर तक के लिए टिकट बुक कराता है, तो वह ऊपरी और निचली सीमा में ही किराये का भुगतान करेगा, लेकिन उसके बाद के लिए नहीं।
भारत ने कोरोना महामारी की वजह से लगाए गए लाकडाउन के बाद 25 मई, 2020 को उड़ान सेवाएं फिर शुरू होने पर विमान यात्रा की अवधि के आधार पर किराये की निचली और ऊपरी सीमा निर्धारित की थी। इस साल 12 अगस्त को घरेलू हवाई यात्रा महंगी हो गई थी। नागर विमानन मंत्रालय ने किराये की निचली और ऊपरी सीमा में 9.83 से 12.82 प्रतिश्ात की वृद्धि की थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर...
By User 6 /
April 2, 2026 /
भोपाल। मध्य प्रदेश में दलबदल के चलते सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब संगठन को फिर से मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि अब जमीनी स्तर से लेकर मीडिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...