रायपुर – राज्य सरकार ने होटल, रेस्टॉरेंट, शॉपिंग मॉल, क्लब संचालन करने केंद्र सरकार के द्वारा जारी एसओपी की शर्तों के अनुसार एवं सोशल फिजिकल डिस्टेंस के अनिवार्य पालन करते हुए संचालन की अनुमति दे दी है, जबकि सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पुल, मनोरंजन पार्क, थियेटर बार एवं ऑडिटोरियम, असेम्बल हॉल जैसे स्थान बंद रहेंगे।
शॉपिंग मॉल के अंदर गेमिंग आरकेड, बच्चों के प्ले एरिया बंद रहेंगे। स्पोट्स कॉप्लेक्स एवं स्टेडियम में केवल खेल गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। दर्शकों को अनुमति नहीं होगी। किसी क्षेत्र के कन्टेमेंट जोन घोषित होने की स्थिति में उक्त सेवाएं भी प्रतिबंधित रहेंगी। उक्त आदेश आज छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग सचिव डा. कमलप्रीत सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुए।
शासन द्वारा जारी निर्देश पत्र
राज्य के जिलों के भीतर और अंतर जिला (1 जिला से दूसरे जिला) आवागमन के लिए यात्री बस को तत्काल प्रभाव से राज्य में संचालन की अनुमति दी है। परिचालन के लिए सरकार ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ परिवहन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक केवल निर्धारित स्टॉप पर ही वाहन का ठहराव होगा। बस में चढ़ते उतरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। यात्रा के दौरान यात्रियों और चालकों को धूम्रपान, पान, गुटखा, खैनी खाना और थूकना प्रतिबंधित रहेगा।
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...