छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों को दी बड़ी राहत, पंजीयन शुल्क में की कमी


75 लाख रूपए तक के आवासीय मकानों और फ्लैट के पंजीयन शुल्क में दो प्रतिशत की कमी अब 31 मार्च 2021 तक


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत दी गई है। अब भूमि की खरीदी बिक्री में शासकीय गाइड लाइन दरों में 30 प्रतिशत की छूट के साथ ही 75 लाख रूपए तक के आवासीय मकानों और फ्लेट पर भी 31 मार्च 2021 तक पंजीयन शुल्क में दो प्रतिशत की छूट मिलेगी।


राज्य शासन के वाणिज्यकर ( पंजीयन) विभाग द्वारा आज जारी की गई अधिसूचना के अनुसार ऐसी संपत्ति जिसका बाजार मूल्य 75 लाख रूपए से कम है अथवा बराबर है वहां आवासीय मकानों एवं फ्लेटस के विक्रय अभिलेखों पर पंजीयन शुल्क की वर्तमान दर (संपत्ति के गाइडलाइन मूल्य का चार प्रतिशत) में दो प्रतिशत की छूट अब 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह छूट 4 जून 2020 से लागू होगी।


उल्लेखनीय है कि वाणिज्यकर (पंजीयन) विभाग द्वारा भूमि खरीदी बिक्री के लिए शासकीय गाईड लाइन दर में 30 प्रतिशत की छूट 30 जून तक दी गई थी जिसे अब 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इन दोनों ही प्रकार के छूट मिलने से छोटे और मध्यम परिवारों को अपने मकान खरीदनें का सपना पूरा हो सकेगा। राज्य शासन द्वारा भूमि के क्रय विक्रय और मकानों और फ्लेट में दी जा रही पंजीयन में छूट से मकान एवं भूमि की खरीदी के लिए कम कीमत देनी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Breaking News: छत्तीसगढ़ में जमीन गाइडलाइन दर बढ़ोतरी के आदेश सरकार ने वापस लिए

By User 6 / December 8, 2025 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन की नई गाइडलाइन दरों में की गई बढ़ोतरी से जुड़े कई आदेश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए हैं। इसमें नगर क्षेत्र में 1400 वर्ग मीटर तक भूखंडों के इंक्रीमेंटल आधार वाला आदेश, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स...

दुर्ग: ख़म्हरिया में 18 दिसंबर को गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती व मेला मड़ई का आयोजन…

By User 6 / December 13, 2025 / 0 Comments
दुर्ग।दुर्ग जिले के ग्राम ख़म्हारिया (कु.) में 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर मेला-मड़ई, शोभायात्रा, पंथी नृत्य, अतिथि सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...

संभलकर करें लेन-देन, दिसंबर में दो दिन ठप रहेंगी UPI सेवाएं

By Reporter 1 / December 13, 2025 / 0 Comments
देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। यदि आप भी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों, खरीदारी या ऑनलाइन भुगतान के लिए यूपीआई (UPI) पर निर्भर हैं, तो आपको...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / December 11, 2025 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक कामों में भी आगे रहेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह...

रियल एस्टेट प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जताया आभार

By Reporter 5 / December 9, 2025 / 0 Comments
रायपुर, 08 दिसंबर 2025| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में क्रेडाई, रियल एस्टेट और बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा पंजीयन एवं मूल्यांकन...

सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में उपलब्ध, इतने रुपये से प्लान्स स्टार्ट

By Reporter 1 / December 9, 2025 / 0 Comments
लंबे इंतजार के बाद Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink ने आखिरकार भारत में अपने प्लान्स की घोषणा कर दी है। कंपनी काफी समय से भारत में सरकारी मंजूरी का इंतजार कर रही थी, लेकिन अब आधिकारिक वेबसाइट पर...

दो बच्चों के पिता ने की प्रेमिका की हत्या, होटल में लाश छोड़कर भागा आरोपी, गिरफ्तार

By Rakesh Soni / December 7, 2025 / 0 Comments
कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर युवक प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: शराब घोटाले के आरोपी चैतन्य बघेल की किस्मत का फैसला आज, जानें जमानत याचिका पर क्या हुआ

By User 6 / December 8, 2025 / 0 Comments
बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर बिलासपुर उच्च न्यायालय में आज सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अपना फैसला रिजर्व...

पेन डाउन” का ऐलान: टोकन नहीं मिलने से किसान ने गला रेता, फिलहाल नहीं छापेंगे सरकारी लीपापोती

By User 6 / December 8, 2025 / 0 Comments
रायपुर/महासमुंद/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में है। महासमुंद जिले के बागबाहरा में किसान मनबोध गाड़ा द्वारा गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।   इस दर्दनाक...

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता: 10 दिसंबर से नई दिल्ली में, क्या होगा खास?

By User 6 / December 7, 2025 / 0 Comments
भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापारिक वार्ता 10 दिसंबर से नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *