Google Analytics Meta Pixel आखिर कांग्रेस ने राजनांदगाव से भूपेश बघेल को क्यों दिया लोकसभा का टिकट? यहां जानें पूरा गणित - Ekhabri.com

आखिर कांग्रेस ने राजनांदगाव से भूपेश बघेल को क्यों दिया लोकसभा का टिकट? यहां जानें पूरा गणित

 

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में से 6 सीटों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन से विधायक भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया है. भूपेश बघेल राजनांदगांव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. वहीं जांजगीर से शिव डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया गया है.

जाति समीकरण के आधार पर दी गयी टिकट

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव सीट से चुनावी मैदान में उतारने के कई मायने निकाले जा रहे हैं, राजनांदगांव को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है. जो कि विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह का यह गृह जिला है वहीं इस लोकसभा सीट से बीजेपी के संतोष पांडे ने भारी मतों से पिछली चुनाव में जीत हासिल की थी और उन्हें दोबारा एक बार फिर इसी सीट से टिकट दिया गया है, अब इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी में उतारे जाने से ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी की तरह ही कांग्रेस भी जाति समीकरण को ध्यान में रखकर उन्हें इस सीट से टिकट देने की बात कही जा रही है.

 

बता दें कि राजनांदगांव में सामान्य वर्ग से ओबीसी वर्ग की जनसंख्या ज्यादा है और भूपेश बघेल भी ओबीसी वर्ग से हैं, ऐसे में कांग्रेस ने जाति समीकरण को ध्यान में रखकर उन्हें राजनांदगांव लोकसभा सीट से टिकट दिया है. अब इस सीट में कांग्रेस से भूपेश बघेल और यहाँ बीजेपी से पिछली बार सांसद रहे संतोष पांडे के बीच टक्कर है.

Read Also  पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रश्न पत्र छापने में भारी गड़बड़ी...50 लाख के बजट में खर्च किये इतने करोड़ से ज्यादा

 

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ और सेंट्रल लेवल में भी कांग्रेस पार्टी में काफी दमदार नेता माने जाते हैं, 2018 के विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई थी, और वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, भूपेश बघेल पांच बार विधानसभा चुनाव जीते हैं, हालांकि 2008 के विधानसभा चुनाव में जरूर उन्हें हार मिली, और 2009 के संसदीय चुनाव में भी रायपुर सीट से उन्हें हार मिली, लेकिन 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा से बड़ी लीड से चुनाव जीता था,

 

वहीं 2014 से 2019 तक के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भी अध्यक्ष रहे, लगातार विधानसभा चुनाव लड़ रहे भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट देने को लेकर भी राजनीतिक गलियों में हलचल मच गई है, कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता यह तय मानकर चल रहे हैं कि राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल की जीत सुनिश्चित है,

 

वहीं बीजेपी भी अपनी जीत का दावा कर रही है, छत्तीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीट लाने के लिए कांग्रेस आलाकमान प्रदेश के बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतार रही है और उन्हें लोकसभा सांसद प्रत्याशी का टिकट दे रही है.जिनमे भूपेश बघेल शामिल है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *