जगदलपुर: आंध्र प्रदेश के अलूरु सीताराम (एएसआर) ज़िले के मारेडुमल्ली थाना क्षेत्र स्थित जीएम वालसा गांव के जंगलों में ग्रेहाउंड्स ने सात नक्सलियों को ढेर कर दिया। यह वही इलाका है, जहां एक दिन पहले ही हिड़मा मुठभेड़ में ढेर हुआ था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एओबीएसजेडसी (आंध्रा–ओडिशा बार्डर स्पेशल जोनल कमेटी) के शीर्ष नेतृत्व भी निशाना बने। मारे गए माओवादियों में एक करोड़ रुपये से अधिक का इनामी मेट्टुरी जोगाराव उर्फ टेक शंकर( एओबीएसजेडसी मिलिट्री प्रमुख एवं केंद्रीय समिति सदस्य ), आठ लाख की इनामी सीता उर्फ ज्योति (डीवीसीएम) समेत संगठन के 5 अन्य एरिया कमेटी सदस्य मारे गए हैं।










