जब पूरी दुनिया 6-7 मई की रात सो रही थी, उस समय भारतीय सेना पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने में जुटी थी। 30 मिनट के ऑपरेशन में इंडियन आर्मी ने 9 आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया। वहीं, अब पाकिस्तान के नापाक हरकतों का भारत दुनियाभर में बेनकाब करने जा रहा है। इस कड़ी में अब सर्वदलीय सांसदों के 7 डेलिगेशन 32 देशों की यात्रा कर आतंक परस्त मुल्क की पोल खोलेंगे और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनिया को जानकारी देंगे। इन डेलिगेशन में अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद, पूर्व मंत्री और पूर्व राजदूत शामिल हैं। इन सांसदों की विदेश यात्रा से पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी पूरे डेलिगेशन को ब्रीफ करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सांसदों के 7 डिलिगेशन अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाएंगे। इससे पहले विक्रम मिसरी दो चरणों में सांसदों को ब्रीफ करेंगे। संसद भवन में पहले चरण की बीफ्रिंग 20 मई को होगी और इस दौरान श्रीकांत शिंदे, कनिमोझी और संजय झा की अगुवाई वाले तीन अलग-अलग डेलिगेशन को ब्रीफ किया जाएगा। इसके बाद ये तीन ग्रुप 21 से 23 मई के बीच विदेश दौरा करेंगे। दूसरे चरण की ब्रीफिंग 23 मई को होगी और इसमें सुप्रिया सुले, बैजयंत पांडा, रविशंकर प्रसाद और शशि थरूर की अगुवाई वाले चार अलग-अलग डेलिगेश को विक्रम मिसरी ब्रीफ करेंगे। इसके बाद ये ग्रुप 23 से 25 मई के बीच विदेश दौरा करेगा।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई में सांसदों का डेलिगेशन अमेरिका, पनामा, गुयाना, कोलंबिया और ब्राजील की यात्रा करेगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी विक्रम मिसरी लगातार सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस ब्रीफिंग कर रहे थे। इस पूरे ऑपरेशन के बारे में देश को विस्तार से बताने और पाकिस्तान के हर झूठ को बेनकाब करने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। ऐसे में विदेश जाने वाले सांसदों को ब्रीफ कर वह भारत का अधिकारिक स्टैंड उनके सामने रखेंगे, ताकि विदेश में सातों डेलिगेशन हर मुद्दे पर खुलकर चर्चा कर सकें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...