हरियाणा के हिसार से पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस केस में अब ओडिशा का कनेक्शन भी सामने आया है, जिसके बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और पुरी पुलिस की संयुक्त टीम पुरी में एक अन्य यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से पूछताछ कर रही है।
अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए पहचानी जाने वाली ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि वह भारतीय सेना और रणनीतिक महत्व के ठिकानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान स्थित ऑपरेटिव्स को भेजती थी। महीनों की निगरानी और पुख्ता सबूतों के आधार पर ज्योति को छह अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह गिरफ्तारी एक बड़े साइबर-जासूसी नेटवर्क के खुलासे की ओर इशारा करती है, जिसमें सोशल मीडिया और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स का इस्तेमाल कर देश के भीतर से गोपनीय जानकारी लीक की जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा ने सितंबर 2024 में ओडिशा के पुरी की यात्रा की थी। इस दौरान उसने जगन्नाथ मंदिर और उसके आसपास के सरकारी परिसरों की तस्वीरें और वीडियो बनाए थे। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इन स्थानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान में मौजूद अपने आकाओं तक पहुंचाया गया। जांच एजेंसियों को यह भी आशंका है कि इस पुरी दौरे के दौरान ज्योति मल्होत्रा प्रियंका सेनापति के संपर्क में थी या उनसे मुलाकात की थी।
ज्योति मल्होत्रा और पुरी की कंटेंट क्रिएटर प्रियंका सेनापति के बीच संदिग्ध संबंधों के सामने आने के बाद आईबी ने पुरी पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू की है। इसी सिलसिले में पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से गहन पूछताछ की जा रही है।
जांच के दायरे में आने के बाद पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि ज्योति मल्होत्रा सिर्फ उनकी एक यूट्यूब फ्रेंड थी और वह उसके किसी भी गलत या जासूसी से जुड़े काम से पूरी तरह अंजान थीं। प्रियंका ने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि ज्योति दुश्मन देश के लिए जासूसी कर रही है, तो वह कभी उससे कोई संपर्क नहीं रखतीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह ज्योति को केवल प्रोफेशनल कंटेंट के जरिए जानती थीं और इस खबर से व्यक्तिगत तौर पर हैरान हैं। प्रियंका ने जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
ज्योति की गिरफ्तारी और प्रियंका से पूछताछ के बाद, खुफिया एजेंसियों ने पुरी, भुवनेश्वर और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है, जहां विदेशी नागरिक या संदिग्ध गतिविधियों वाले लोग आसानी से घूमते हैं। विशेष रूप से ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स पर नजर रखी जा रही है जो ड्रोन, डीएसएलआर और प्रोफेशनल कैमरों का इस्तेमाल करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शूटिंग करते हैं। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है ताकि इस जासूसी नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...