Google Analytics Meta Pixel बारिश के बाद अब 50 डिग्री तापमान में झुलसाने को हो जाएं तैयार - Ekhabri.com

बारिश के बाद अब 50 डिग्री तापमान में झुलसाने को हो जाएं तैयार

देशभर में इस समय बारिश ने कहर बरपा रखा है। चारों ओर बाढ और तबाही से जूझ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आपको दहलाने वाली नई सूचना दी है। अब आप 50 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से झुलसाने को तैयार हो जाएं। विश्वभर में अब गर्म दिनों की संख्या बढ़ती जा रही है।

जलवायु वैज्ञानिकों को डर है कि फॉसिल फ्यूल के बेलगाम जलने से पूरी दुनिया पहले की तुलना में तेजी से गर्म हो रही है, जिससे भविष्य में अत्यधिक तापमान की संभावना बढ़ जाएगी। लगातार बढ़ रहा तापमान वनस्पतियों और जीवों दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है, मानव सभ्यता को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण 1980 के दशक में एक साल में भीषण गर्मी (50 डिग्री सेल्सियस तापमान से ज्यादा) वाले जितने दिन पड़ते थे, उसके मुकाबले अब एक साल में भीषण गर्मी वाले दिनों की संख्या दोगुनी हो गई है। 1980 और 2009 के बीच तापमान एवरेज 50 डिग्री सेल्सियस प्रति वर्ष 14 दिनों के निशान से ऊपर चला गया। 2010 और 2019 के बीच, यह संख्या 26 दिनों तक बढ़ गई।

इसी समयावधि के दौरान 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी तेज उछाल देखा गया है,  जो औसतन प्रति वर्ष दो सप्ताह अतिरिक्त दर्ज किया गया है। 50 डिग्री सेल्सियस का निशान वेस्ट एशिया क्षेत्र में आम है, खासकर लंबी गर्मियों के दौरान। लेकिन जलवायु वैज्ञानिकों ने ध्यान दिया जब इस गर्मी का प्रकोप कनाडा और इटली जैसे देशों में देखा गया। यहां भी तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने लगा।

Read Also  26/11 का साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू

जलवायु विशेषज्ञों को डर है कि जब तक फॉसिल फ्यूल इमिशन को सीमित नहीं रखा जाता है, तब तक खतरनाक 50 डिग्री सेल्सियस का निशान जल्द ही दुनिया के और हिस्सों में दर्ज किया जा सकता है। अगर तापमान ऐसे ही बढ़ते रहा तो पूरी मानव जाति को अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

रिसर्चर्स ने कहा कि इस पर जल्द काम करने की जरूरत है। बीबीसी की स्टडी के अनुसार फॉसिल फ्यूल इमिशन में जितनी तेजी से कटौती की जाएगी, उतना ही बेहतर होगा। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ ज्योग्राफी एंड एनवायरनमेंट के एक जलवायु शोधकर्ता डॉ. सिहान ली ने कहा कि “लगातार इमिशन से न सिर्फ अत्यधिक गर्मी की घटनाएं अधिक गंभीर और अधिक लगातार हो जाएंगी, बल्कि इमरजेंसी रिस्पॉन्स और रिकवरी अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...