Google Analytics Meta Pixel नक्सलियों की सुगबुगाहट के बाद पुलिस अलर्ट, जशपुर बटालियन और झारखंड पुलिस टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन - Ekhabri.com

नक्सलियों की सुगबुगाहट के बाद पुलिस अलर्ट, जशपुर बटालियन और झारखंड पुलिस टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जशपुर। जिले में नक्सलियों की सुगबुगाहट के बाद पुलिसिंग सतर्क हो गई है. आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जशपुर और झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र से लगे 14 ग्रामों में नक्सल सदिग्ध पर अंकुश लगाने एसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में सघन सर्चिंग अभियान चालाया गया. इस अभियान में जशपुर जिले के बटालियन और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया.दरअसल जे.जे.एम.पी. के एरिया कमांडर सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित अन्य साथियों को जिले के थाना नारायणपुर और कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. इसके पश्चात् नक्सली फिर जिले में पैर न पसार सकें, इसके लिये पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह नेतृत्व में जशपुर-झारखंड क्षेत्र के सीमावर्ती अत्यंत संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्र के गांव मनोरा, कांटाबेल, बिच्छीटोली, खरसोता, डड़गांव, खोख्सोबेंजोरा, कुल्हाडीपा, मधवा, लुखी, केराकोना, हाड़ीकोना, दौनापाठ, गोरियाटोली, करमकोना सहित कई ग्रामों में सर्चिंग अभियान चलाया गया. साथ ही एरिया डोमीनेशन की कार्रवाई की गई. इस दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील और अत्यंत संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. वहीं दोनों राज्यों के स्थाई वारंटियों की सूची एक-दूसरे से आदान-प्रदान कर अधिक से अधिक वारंटियों के विरूद्ध कार्रवाई में आवश्यक सहयोग करने की बात कही गई.इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर जिले में नक्सली वारदात पिछले 5 वर्ष से नहीं हुआ है. किन्तु बस्तर में नक्सलियों पर पड़ने वाले पुलिस के दबाव से नक्सली नये इलाके में अपना पैर जमाना चाहते हैं.ऐसे में जशपुर जिले में फिर से नक्सली पैर न जमा सके इसके लिए जशपुर पुलिस काफी सतर्क है. इस तरह के सर्चिंग ऑपरेशन और एरिया डामिनेशन की कार्रवाई झारखंड पुलिस के साथ मिलकर लगातार की जा रही है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *