रायपुर, 27 सितंबर 2025।नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह प्रशिक्षण राज्य सरकार की पहल पर मंत्रालयों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जा रहा है, ताकि प्रशासनिक कामकाज की रफ्तार बढ़े और शासन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत और विशिष्ट अतिथि सुशासन एवं अभिसरण विभाग तथा मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत रहे। अध्यक्षता ट्रिपल-आईटी के डायरेक्टर प्रो. डॉ. ओपी व्यास ने की।
इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों को MS Word, Google Docs, Excel, Google Sheets और डेटा मॉडलिंग के उन्नत फीचर्स की ट्रेनिंग दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि एआई आधारित टूल्स सरकारी कार्यों को तेज़, आसान और ज्यादा जिम्मेदार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने कहा कि कौशल उन्नयन और एआई का प्रयोग कर्मचारियों की क्षमता वृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, सचिव राहुल भगत ने नागरिक-केंद्रित शासन के लिए तकनीक और ई-ऑफिस प्रणाली को ज़रूरी बताया।
ट्रिपल-आईटी के डायरेक्टर डॉ. ओपी व्यास ने कहा कि एआई का स्मार्ट और सतर्क उपयोग ही भविष्य का असली रास्ता है। उन्होंने डेटा सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि संवेदनशील जानकारी को एआई प्लेटफॉर्म्स पर साझा करने से बचना चाहिए।
इस प्रशिक्षण के पहले चरण में सामान्य प्रशासन, गृह एवं अन्य विभागों के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए हैं। यह कार्यक्रम 24 सितंबर से 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि डिजिटल प्रोडक्टिविटी और एआई का समुचित उपयोग प्रशासनिक कार्यों की गति और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शासन को अधिक जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 2, 2026 /
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...
By Reporter 1 /
February 2, 2026 /
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By User 6 /
February 2, 2026 /
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...