रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध झील के ऊपर आयोजित भारतीय वायु सेना के दो दिवसीय हवाई प्रदर्शन का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। सेंध झील के आसपास बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने भारतीय वायु सेना के जवानों का साहस, अनुशासन और अद्भुत हवाई कौशल देखा।
1 और 2 नवंबर को आयोजित इस विशेष प्रदर्शन में भारतीय वायु सेना की ‘आकाश गंगा’ स्काईडाइविंग टीम, एमआई-17 हेलीकॉप्टर के साथ गरुड़ कमांडो और ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने हिस्सा लिया। पैराशूट से रोमांचक छलांग, कमांडो की त्वरित तैनाती और हेलीकॉप्टरों के शानदार हवाई करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन के जरिए वायु सेना की परिचालन क्षमता, पेशेवर दक्षता और टीमवर्क का प्रदर्शन किया गया।

आकाश गंगा टीम की स्काईडाइविंग ने खींचा दर्शकों का ध्यान
हवाई प्रदर्शन के दौरान ‘आकाश गंगा’ स्काईडाइविंग टीम ने अपने साहसिक करतबों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वायु सेना के जवानों ने आसमान से पैराशूट के सहारे नियंत्रित और समन्वित तरीके से नीचे उतरकर अपने कौशल और सटीक नियंत्रण का परिचय दिया। सेंध झील के ऊपर आसमान में हुई इस स्काईडाइविंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एमआई-17 से गरुड़ कमांडो की त्वरित तैनाती का प्रदर्शन
कार्यक्रम में एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए गरुड़ कमांडो की त्वरित तैनाती का प्रदर्शन भी किया गया। हेलीकॉप्टर निर्धारित क्षेत्र में पहुंचा और वहां कमांडो को उतारा गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर के चालक दल और कमांडो के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। प्रदर्शन के माध्यम से अभियान के दौरान त्वरित निर्णय, सटीक उड़ान और टीमवर्क के महत्व को दर्शाया गया।
सारंग हेलीकॉप्टर टीम के फॉर्मेशन ने किया मंत्रमुग्ध
‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने आकर्षक फॉर्मेशन और सटीक हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हेलीकॉप्टरों के बीच शानदार समन्वय और पायलटों की उड़ान दक्षता ने भारतीय वायु सेना की पेशेवर क्षमता की झलक दिखाई। इस प्रदर्शन के पीछे तकनीकी विशेषज्ञों और ग्राउंड क्रू की मेहनत और समर्पण की भूमिका भी सामने आई।
राज्योत्सव में रोमांच और गौरव का जुड़ा रंग
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अंतर्गत आयोजित इस दो दिवसीय हवाई प्रदर्शन ने प्रदेश के उत्सव में रोमांच और गौरव का विशेष रंग जोड़ा। आयोजन के उद्घाटन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। वहीं, समापन दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका की मौजूदगी में भारतीय वायु सेना के प्रदर्शन का समापन हुआ।
इस आयोजन ने भारतीय वायु सेना और छत्तीसगढ़ की जनता के बीच जुड़ाव को मजबूत करने के साथ युवाओं को विमानन क्षेत्र में करियर बनाने और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। आसमान में दिखे साहस, अनुशासन, उत्कृष्टता और टीमवर्क के प्रदर्शन ने लोगों के मन में भारतीय वायु सेना के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और मजबूत किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...