केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री ने डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री और गौठान का मल्टीऐक्टिविटी सेंटर देखकर की तारीफ
रायपुर। केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान 19 से 22 अप्रैल तक दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए। इस दौरान उन्होंने आंकाक्षी जिला दन्तेवाड़ा का भ्रमण कर विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों विशेषकर नवाचारों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ आकांक्षी जिलों के परिवर्तन की योजना बनाई थी, वह दन्तेवाड़ा जिले में साकार होती दिख रही हैं। चौहान ने हारम स्थित डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री देखने पहुुंचे और वहां कार्यरत महिलाओं से उनके आय और जीवन में हुए बदलाव के संबंध में चर्चा की । डेनेक्स में कार्यरत महिलाओं ने चौहान को डेनेक्स ब्रांड नेहरू जैकट भेंट किया। चौहान ने महिलाओं द्वारा तैयार कपड़े देखे और उनके काम की जमकर सराहना की। चौहान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की दीदियों द्वारा बनाये गए उत्पादों का भी अवलोकन किया। चौहान ने समूह की दीदीयों और स्वयं-सेवी संगठनो के साथ जिले में महिलाओं को सशक्त और उद्यमी बनाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने झोडियाबाड़म की बिहान समूह की दीदीयों से गौठान में संचालित मल्टीएक्टविटी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि गौठानों में हर्बल फिनाइल, गोबर से बने दिए, पोहा, रेड पोहा, कोदो, बेंडा का पाउडर, महुआ लडडू, महुवा हलवा, जेम, रागी बिस्कूट, ढेंकी चावल, दलिया, ऐक्वेरियम, डैनेक्स कंसेप्ट जैसे कई उत्पाद तैयार किए जा रहे है। दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान चौहान ने चितालंका देवगुड़ी पहुंचकर दर्शन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम स्वरोजगार केन्द्र योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली। चौहान के समक्ष नाट्य मंचन कर योजनाओं की जानकारी दी गई और हर ग्राम पंचायतो को आदर्श पंचायत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया।
**
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...