Google Analytics Meta Pixel  मुख्यमंत्री गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को देंगे 44.61 करोड़ रूपए की सौगात  - Ekhabri.com

 मुख्यमंत्री गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को देंगे 44.61 करोड़ रूपए की सौगात 

16.99 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण एवं 27.62 करोड़ के कार्यो का होगा भूमिपूजन एवं शिलान्यास

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 19 जून को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 44 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत वाले 57 विकास कार्यो की सौगात देंगे, जिसमें 16 करोड़ 99 लाख लागत से निर्मित 35 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा 27 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत वाले 22 विकास कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल पेण्ड्रा में आयोजित कार्यक्रम में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 27 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कई भवन, सड़क एवं पुल-पुलिया का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से 11 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत से पेण्ड्रारोड से अमरकंटक मार्ग के 18.80 किलोमीटर का निर्माण, 4 करोड़ 11 लाख रूपए की लागत से ग्राम निमधा से ग्राम दरमोहली मार्ग लंबाई 3.20 किलोमीटर, 3 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से मड़वाही से करसींवा मार्ग का निर्माण, 2 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से चुकतीपानी-बाजारडांड से आमानकान बस्ती पहुंच मार्ग में आमानकान नाला में उच्चस्तरीय पुल निर्माण, 2 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से लाटा-सरईधार(जोगीसार) मार्ग के जैतरणी नाला पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, 71.12 लाख रूपए की लागत से तहसील ऑफिस कार्यालय भवन सकोला का निर्माण, 37 लाख रूपए की लागत से कोटमी में नवीन विश्राम गृह निर्माण, 34.64 लाख रूपए की लागत से 10 बिस्तरीय आईसोलेशन वार्ड का सीएचसी पेण्ड्रा में निर्माण, 25 लाख रूपए की लागत से  विकासखण्ड स्तरीय आदिवासी समाज भवन निर्माण, 22.12 लाख रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेण्ड्रा में विभिन्न निर्माण, 16 लाख रूपए की लागत से पेण्ड्रा में शासकीय आयुर्वेद औषधालय भवन का निर्माण, 14.25 लाख रूपए की लागत से नाली एवं टेंक निर्माण (ग्राम पंचायत ठाड़पथरा), 14 लाख रूपए की लागत से पुलिया उन्नयन एवं रिटर्निग वाल निर्माण कार्य (ग्राम पंचायत ठाड़पथरा), 12.95 लाख रूपए की लागत से सी.सी रोड निर्माण एवं उन्नयन कार्य (जिला अस्पताल परिसर में), 10.54 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय परिसर में गढ़ कलेवा का उन्नयन/नवीनीकरण कार्य एवं सीटिंग शेड निर्माण, 9.88 लाख रूपए की लागत से मितानिन सेल्टर एमसीएच गौरेला में, 9.02 लाख रूपए की लागत से लावइलीहुड कॉलेज का उन्नयन/नवीनीकरण कार्य, 8.93 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय परिसर में आर.सी.सी ढक्कन युक्त नाली निर्माण कार्य, 8.04 लाख रूपए की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जीर्णोधार ग्राम पंचायत सेमरदर्री, 8 लाख रूपए की लागत से सी.सी रोड निर्माण ठाड़पथरा पहुंच मार्ग, 7 लाख रूपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य आवास टोला से कन्हारी पहुंच मार्ग ग्राम पंचायत गोरखपुर, 6.50 लाख रूपए की लागत से सकोला में सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है।   इसी प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से निर्मित 35 निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे, जिसमें मुख्य रूप से 5 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से अमेराटीकरा-भर्रीडांड-मटियाडांड मार्ग पर सोन नदी पर उच्चरस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, 2 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से ठेंगाडांड एनीकट निर्माण, एक करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेण्ड्रा, एक करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेमरा का निर्माण,  एक करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से स्मृति वाटिका निर्माण कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से प्रेस क्लब भवन निर्माण, वाचनालय निर्माण, मूर्ति स्थापना विद्यानगर पेण्ड्रा, 41 लाख रूपए की लागत से शारीरिक शिक्षण एवं प्रशिक्षण कॉलेज में रेनोवेशन कार्य, 33.15 लाख रूपए की लागत से गढ़कलेवा कुम्हारी में एस.एच.जी शेड निर्माण, 25.82 लाख रूपए के मान से कोड़गार और नेवसा उप-स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण, 20 लाख रूपए की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम पंचायत नेवसा, 19 लाख रूपए की लागत से वार्ड 11 में बीटी रोड निर्माण कार्य, 18.25 लाख रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 10 में बी.टी. रोड, 15.76 लाख रूपए की लागत से सी.सी रोड निर्माण वाटिका निर्माण, 14.04 लाख रूपए की लागत से बी.टी रोड वार्ड क्रमांक 12, 13.55 लाख रूपए की लागत से आंगनबाड़ी से जगेश्वर यादव के घर तक बी.टी रोड का निर्माण वार्ड क्रमांक 14, 10.48 लाख रूपए की लागत से बी.टी रोड निर्माण वार्ड क्रमांक 01, 10 लाख रूपए की लागत से पुलिया निर्माण, 10 लाख रूपए की लागत से मुख्य सड़क से प्राथमिक शाला घाटबहरा सी.सी रोड निर्माण 300 मीटर, 10 लाख रूपए की लागत से आर.आर.सी पुलिया निर्माण कार्य बगड़ी, 10 लाख रूपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य मेन रोड से सोसायटी पहुंच मार्ग मझगवां, 9.57 लाख रूपए की लागत से बी.टी. रोड वार्ड क्रमांक 06, 9.14 लाख रूपए के मान से उप-स्वास्थ्य केन्द्र नवागांव, पीपरखुंटी, सारबहरा, भरौदा, सिवनी में वार्ड निर्माण कार्य,  नगर पंचायत गौरेला में 33 लाख रूपए की लागत से पांच बी.टी रोड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत गौरखेड़ा में 5 लाख रूपए की लागत से बनी पुलिया आदि शामिल है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में महिलाओं की भूमिका: महतारी वंदन योजना से विकास की ओर
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *