Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री रामपुर विधानसभा क्षेत्र को देंगे 71 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री रामपुर विधानसभा क्षेत्र को देंगे 71 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात

मुख्यमंत्री 22 मई को रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात  

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 मई को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के साथ ही 71 करोड़ रूपए से अधिक लागत वाले विकास कार्याें की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें 44 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत वाले 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 32 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।    मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम चिर्रा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 28.28 करोड़ की लागत से उरगा रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे ओव्हर ब्रिज, 9.15 करोड़ की लागत से तिलाईडबरा से करतला तक निर्मित सड़क एवं पुल-पुलिया, वनांचल क्षेत्र में 2.25 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 8 सड़कों, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 2.15 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 8 ग्रामीण सड़कों, जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत 1.82 करोड़ रूपए से निर्मित 10 निर्माण कार्य तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 6.09 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 2 स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का लोकार्पण करेंगे।    मुख्यमंत्री श्री बघेल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 20.54 करोड़ रूपए की लागत वाले 22 विकास कार्याें, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कंपनी मर्यादित कोरबा द्वारा 4 करोड़ रूपए की लागत से कराए जाने वाले  2 कार्यों, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग कोरबा अंतर्गत 1.42 करोड़ की लागत वाले 2 विकास कार्याें सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 94.60 लाख रूपए की लागत वाले 6 ग्रामीण विकास के कार्याें का शिलान्यास करेंगे।

Read Also  ट्रक झोपड़ी पर पलटा, परिवार के 8 लोगों की मौत:सिर्फ एक बच्ची बची
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *