Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने रीपा के स्टॉल का अवलोकन कर ‘‘सर्वदा लाइफ’’ के उत्पादों की सराहना की - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने रीपा के स्टॉल का अवलोकन कर ‘‘सर्वदा लाइफ’’ के उत्पादों की सराहना की

रायपुर-मुख्यमंत्री ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में रीपा अंतर्गत निर्मित फूड रेंज मैन्युफैक्चर करने वाली ‘‘सर्वदा लाइफ’’ का अवलोकन किया। कार्यक्रम में ग्राम कुर्मीगुंडरा के रीपा स्टॉल में मुख्यमंत्री ने इंस्टेंट प्रीमिक्स, मिलेट इंस्टेंट प्रीमिक्स, मल्टी मिलेट फ्लोर, न्यूट्रीशनल बार के साथ-साथ कोल्ड प्रेस ऑयल का अवलोकन किया। जिसके अंतर्गत उन्होंने इंस्टेंट प्रीमिक्स इडली, ढोकला, अप्पे, चकोली, मिलेट इंस्टेंट प्रीमिक्स के अंतर्गत इडली, चीला, अप्पे, मल्टी मिलेट फ्लोर के अंतर्गत रागी, बाजरा, मल्टीग्रेन फ्लोर और सर्वदा लाइफ के प्रीमियम प्रोडक्ट न्यूट्रीशनल बार, जिसमें पीनट चिक्की, नटी डीलाइट एनर्जी बार, योगर्ट डीलाइट एनर्जी बार, मल्टी मिलेट ग्रेनोला बार और मल्टी मिलेट चिक्की के साथ कोल्ड प्रेस ऑयल में बादाम, सरसों, सूरजमुखी, तिल और मूंगफली तेल का अवलोकन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के परंपरागत फसल को न्यूट्रीशनल बार के रूप में नवाचार के माध्यम से एक अलग पहचान दी जा रही है। मिलेट वो सुपरफूड है जोकि विटामिन का डबल डोज है। स्वाद के साथ स्वास्थ्य को अपनाना है तो हमें मिलेट को बढ़ावा देना पड़ेगा इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार अपनी पारंपरिक खेती को बढ़ावा दे रही है, ताकि छत्तीसगढ़ को मिलेट हब बनाकर विश्व स्तर पर पहचान बनाई जा सके।पाटन विकाखंड के कुर्मीगुंडरा और फुंडा पंचायतों में दूरदृष्टि के साथ भविष्य में रोजगार के अकूत अवसरों को ध्यान में रखकर ‘‘मल्टी मिलेट फ्लोर इंस्टेंट प्रिमिक्सेस, न्यूट्रीशन बार’’ कुर्मीगुंडरा में और ‘‘कोल्डप्रेस ऑयल’’ इंडस्ट्री फुंडा में स्थापित की गई है। एक रीपा परियोजनाओं से लगभग 150 लोगों को प्रत्यक्ष और एक हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है।
जिला प्रशासन की दक्ष तकनीकी टीम के द्वारा उत्पादों की ब्रांड बिल्डिंग की गई है, जिसे ‘‘सर्वदा लाइफ’’ के नाम से भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है। कुर्मीगुंडरा और फुंडा इन दोनों ही स्थानों पर ‘‘नव सृजन खाद्य उत्पादक सहकारी समिति‘‘ और ‘‘शहीद वीर नारायण सिंह सहकारी समिति’’ का गठन किया गया है। इन समितियों को प्रशिक्षण प्रदत्त कर कुशल बनाया गया है।इंस्टेंट प्रिमिक्सेज में राइस इडली, चकली, अप्पे, खमण ढोकला, राइस ढोकला और मूंग बड़े के फ्लोर आकर्षक प्रीमियम पेकिंग में उपलब्ध कराए गए हैं। आज की भागती हुई जिंदगी में कम समय में फौरन और कम समय में स्वाद को बनाये रखते हुए पौष्टिक तत्वों को स्थायी रखा जा सकता है, इस उद्देश्य के साथ ‘‘सर्वदा लाइफ’’ के उत्पादों को पेश किया गया है।छत्तीसगढ़ को मिलेट हब बनाने की दिशा में जिले की इंडस्ट्रियल इकाइयां बेहतर से बेहतर कार्य कर रही हैं। रागी, कोदो, कुटकी छत्तीसगढ़ की पुरानी कृषि संस्कृति से जुड़ी हुई है। ऐतिहासिक रूप से इनका सेवन प्रदेश में होता रहा है। इसी कड़ी को नए कलेवर में परिमार्जित कर मूल्य सम्वर्धित उत्पाद ‘‘सर्वदा लाइफ’’ ने उत्पाद बाजार में पेश किए हैं।खास उत्पाद- मिलेट इडली प्रिमिक्स, मिलेट अप्पे प्रिमिक्स और मिलेटचीला प्रिमिक्स। भविष्य में इस रेंज को और विस्तार देकर 15 से 20 प्रोडक्ट्स बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह कुर्मीगुंडरा पंचायत में न्यूट्रीशनल बार विकसित किया गया है। फुंडा पंचायत में शुद्ध तथा रसायनमुक्त, कच्ची घानी का तेल निकाला जा रहा है, मुख्य रूप से मूंगफली, सरसो, तिल व सूरजमुखी का तेल आकर्षक प्रीमियम पेकिंग में उपलब्ध करवाया जा रहा है।कुर्मीगुंडरा इकाई की उत्पादन क्षमता 200 किलोग्राम प्रति घंटा है, इस दर से अनुमानित सालाना व्यवसाय 1 करोड़ रूपए है। फुंडा इकाई की तेल उत्पादन क्षमता 2 टन प्रतिदिन है तथा पशु आहार निर्माण इकाई की क्षमता 2-3 टन प्रति घंटा है। निर्भया ग्रीन एनर्जिस ने उक्त उत्पाद क्रय करने के लिए (बाय बेक एग्रीमेंट) 5 वर्ष के लिए लिखित अनुबंध निष्पादित किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *