Google Analytics Meta Pixel किसानों को मजबूत करने का राजीव जी का सपना छत्तीसगढ़ में हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

किसानों को मजबूत करने का राजीव जी का सपना छत्तीसगढ़ में हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री

भरोसे का सम्मेलन में न्याय योजनाओं की दो हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित

ग्राम पंचायत सांकरा, पाटन में 120 करोड़ की लागत से बनने वाले महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भवन का हुआ भूमिपूजन

रायपुर-पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का भूमिपूजन तथा न्याय योजनाओं की 02 हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री राजीव जी को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज को मजबूत करना और कम्प्यूटर क्रांति राजीव जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज न्याय योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में सीधे राशि अंतरित कर हम छत्तीसगढ़ के किसानों को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 443 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 68 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से तैयार हुए 17 कार्यों का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख रूपए के 71 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस मौके पर हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को भी सामग्री वितरण किया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी का कहना था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी, हमने इस विचार को साकार करने का काम किया। कोरोना के कठिन काल में भी हमने न्याय योजनाओं की राशि का अंतरण किसानों के खाते में किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज पूरे देश में सबसे अच्छी स्थिति में छत्तीसगढ़ के किसान हैं। आज किसानों और मजदूरों के खाते में विभिन्न न्याय योजनाओं की 02 हजार 28 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है। 24 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त भेजी गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से पूछा, कि आपको पैसे मिलने का मैसेज प्राप्त हुआ या नहीं, किसानों ने हामी भरते हुए हां मंें जवाब दिया और हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। श्री बघेल ने आगे कहा कि अब तो हमने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का निर्णय लिया है। हम सीधा हितग्राहियों के खाते में राशि देते हैं ताकि उन्हें सीधा लाभ मिले। हमने 72 लाख राशन कार्ड बनाये और बिजली बिल हाफ योजना से लोगों को राहत पहुंचाई है। वनोपज संग्राहकों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। हम गौ माता की सेवा कर रहे हैं और जैविक खाद डालकर धरती माता की सेवा कर रहे हैं। ये धरती हमारी छत्तीसगढ़ महतारी है। इसकी सेवा में हम किसी भी तरह की कमी नहीं होने देंगे। चाहे गरियाबंद हो, मोहला मानपुर, तेंदूपत्ता संग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, यह हम सुनिश्चित कर रहे हैं। वनोपज का हम वैल्यू एडीशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने महात्मा गांधी जी के नाम पर उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय आरंभ करने का निर्णय लिया और 120 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का आज भूमिपूजन हुआ। हम रामायण महोत्सव का आयोजन भी कर रहे हैं और गुरू घासीदास जी से जुड़े स्थलों का विकास कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के सपनों को सकार करने का कार्य कर रही है। गांधी जी के सपनों के अनुरूप गांव गरीब का विकास कर रही है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर जगह लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट नजर आती है, जिसे देखकर लगता है कि स्वर्गीय राजीव जी का सपना साकार हुआ है। छत्तीसगढ़ में जो खुशहाली आई है, लोगों को जो भरोसा बना है। वह मेहनत से उपजा भरोसा है। इसके पीछे कई दिनों की मेहनत  है। यहां के धरती के बेटे, किसान के बेटे ने लोगों की खुशहाली का सपना साकार किया है।

Read Also  प्रदेश में कोरोना से बिगड़े हालात, रिकॉर्ड तोड़ 1500 से ज्यादा नए मरीज, 10 लोगों की मौत भी

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास- मुख्यमंत्री ने आज पाटन के ग्राम सांकरा में 120 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होने वाले महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भवनों का शिलान्यास किया। इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन भी किया।

न्याय योजनाओं की 2028 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि का अंतरण– इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न्याय योजनाओं की राशि का अंतरण किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 24 लाख 52 हजार किसानों को 1894 करोड़ 93 लाख रूपए की प्रथम किश्त अंतरित की गई। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 5 लाख 63 हजार हितग्राहियों के खाते में 112 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि अंतरित की गई। इसी तरह गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों, गौठान समितियों एवं स्व-सहायता समूहों को 13 करोड़ 57 लाख रूपए का भुगतान किया गया। राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अंतर्गत 13 जिलों के 3085 क्लबों को 7 करोड़ 71 लाख रुपए का वितरण किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *