Google Analytics Meta Pixel शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल फैसिलिटी वाले हाइटेक जिला अस्पताल में मरीजों का हो सकेगा बेहतर उपचार - Ekhabri.com

शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल फैसिलिटी वाले हाइटेक जिला अस्पताल में मरीजों का हो सकेगा बेहतर उपचार

मुख्यमंत्री ने दुर्ग में सर्जिकल विंग-हमर लैब का किया लोकार्पण
जिला अस्पताल में 7 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किया गया है सर्जिकल विंग
हमर लैब में मरीजों को कम कीमत पर उपलब्ध होगी टेस्ट की सुविधा: 50 लाख रूपए की लागत से स्थापित की गई है हमर लैब
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय दुर्ग में सर्जिकल विंग और हमर लैब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमर लैब के प्रारंभ होने से जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं और भी बेहतर हो जाएंगी। यहां किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के चिकित्सा संबंधी टेस्ट अब कम कीमत पर हो सकेंगे। एक ओर जहां निजी संस्थान में उक्त सभी महंगे टेस्ट होते हैं।हमर लैब के शुरू होने से यहा आने वाले मरीजों को कम कीमत पर आसानी से सभी टेस्ट उपलब्ध हो जाएंगे। हमर लैब की स्थापना 50 लाख रुपये की लागत से की गई है। श्री बघेल ने लोकार्पण के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों और उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सर्जिकल विंग और हमर लैब की शुभारंभ के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। लोकार्पण के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक अरुण वोरा की उपस्थिति में सिंहदेव वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए।
सर्जिकल यूनिट को 7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया
सर्जिकल यूनिट को 7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसमें 10 बेड आईसीयू के है। हाइटेक सर्जिकल यूनिट के साथ ही क्रिटिकल केयर की सुविधा से जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से जहां मरीजों को लाभ पहुंचेगा, वहीं मरीजों को इलाज के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आशा अभियान का शुभारंभ भी किया। इस अभियान के अंतर्गत सेरेब्रल पाल्सी वाले बच्चों को पोषित करने विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। ऐसे बच्चों से आज मुख्यमंत्री मिले। उन्होंने अभियान की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने किशोरी छात्राओं के हिमोग्लोबिन जांच के अभियान की शुरूआत भी की। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, एसपी बद्रीनारायण मीणा, नगर निगम दुर्ग आयुक्त हरेश मंडावी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रांजिट हास्टल का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग में 10 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। ट्रांसफर में दुर्ग आने वाले अधिकारियों को आवास आबंटित होने तक यहां रहने की सुविधा मिलेगी। इस हॉस्टल में 54 आवास बने हैं, जिसमें बेडरूम, ड्राईंग रूम, किचन और गैलरी की सुविधा हैं। यहां 6 स्टॉफ क्वाटर भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 वर्किंग वुमन हॉस्टल का लोकार्पण किया….
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए लगभग 3 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से निर्मित वर्किंग वुमन हॉस्टल का लोकार्पण किया। इस हॉस्टल में 100 कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने दुर्ग के पार्षदगणों से चर्चा भी की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *