Google Analytics Meta Pixel स्कूल में शादीशुदा महिला स्टाफ के साथ रंगरेलियां मनाते प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, किया सस्पेंड - Ekhabri.com

स्कूल में शादीशुदा महिला स्टाफ के साथ रंगरेलियां मनाते प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, किया सस्पेंड

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित एक हाईस्कूल को वहीं के प्रिंसिपल ने अपनी अय्याशी का अड्डा बना लिया। स्कूल की ही शादीशुदा एक महिला स्टाफ के साथ वह अवैध संबंध बना रहा था। बताया जा रहा है कि यह सब पिछले 9 सालों से चल रहा था। इस दौरान लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ा, लेकिन सबूत नहीं होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद कलेक्टर ने आरोपी प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, सारा मामला इंद्रप्रस्थ गांव के पीवी 39 स्थित हाईस्कूल का है। यहां पर राजेश पाल प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं । आरोप है कि उनका मिडिल स्कूल की एक शादीशुदा महिला स्टाफ से अवैध संबंध है। बात यहां तक भी ठीक थी, लेकिन दोनों ने स्कूल में ही रंगरेलियां मनानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के अलावा भी छुट्टी के दिन दोनों स्कूल में मिलते। फिर प्राचार्य कक्ष से जुड़े स्टोर रूम में मिलते थे। इसका पता गांव के लोगों को भी था।
गांव वालों ने बैठक कर समझाया, प्रिसिंपल साहब नहीं माने
प्राचार्य की इस हरकत का गांव में विरोध है। इसे लेकर फरवरी में ही गांव के कुछ लोगों के साथ स्कूल स्टाफ की बैठक भी हो हुई। तब गांव की बदनामी के चलते प्राचार्य को मौखिक रूप से स्कूल छोड़ने भी कहा गया, लेकिन वह बहाने बनाते यहीं डटा रहा। इस पर ग्रामीणों ने शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और 18 अप्रैल को कलेक्टर चंदन कुमार से शिकायत कर दी। उन्होंने जांच कराई तो मामला सही निकला।
मिडिल स्कूल में भी मिल चुकी थी चेतावनी
इंद्रप्रस्थ मिडिल स्कूल में वर्ग-2 शिक्षक के रूप में पदस्थ राजेश पाल को साल 2013-14 में वर्ग-1 में पदोन्नत कर हाईस्कूल में भेजा गया। साथ ही उन्हें यहां प्राचार्य बनाया गया। प्राचार्य राजेश पाल का मिडिल स्कूल में रहने के दौरान ही वहां की महिला स्टाफ से संबंध था। इस दौरान भी ये बात उजागर हुई थी। उन्हें चेतावनी भी दी गई, लेकिन कुछ दिन बाद पूरी घटना दब गई और मामला ठंडा पड़ गया। अब वीडियो वायरल होने के बाद फिर मामले ने तूल पकड़ा है।
महिला को हटाया, हाईस्कूल व मिडिल स्कूल भी अलग किए
संकुल में इस घटना होने के बाद फरवरी अंत में बैठक रखी गई। महिला स्टाफ की हरकतों को देखते हुए उसे तत्काल कार्य से हटा दिया गया। एक साथ चलने वाले मिडिल व हाईस्कूल को अलग-अलग कर दिया गया। इतना होने के बाद भी इसकी जानकारी न तो स्कूल स्टाफ ने और न ही संकुल समन्वयक ने इएड को दी। इएड केजुराम सिन्हा ने बताया बैठक की 18 अप्रैल को स्कूल से इसकी शिकायत मिली है। इसकी जांच कर ऊएड को रिपोर्ट सौंपी है। इंद्रप्रस्थ हाईस्कूल प्राचार्य और मिडिल स्कूल की महिला स्टाफ के बीच संबंध सालों से हैं। आरोप है कि दोनों स्कूल में ही संबंध बनाते रहे हैं। दोनों अवकाश के दिन भी स्कूल पहुंचते थे और अंदर जाने के बाद कमरा बंद कर लेते थे। कोरोनाकाल में स्कूल पूरी तरह बंद थे तब भी दोनों यहां पहुंच रहे थे। इससे लोगों को शक हुआ। जांच करने पर खुलासा भी हो गया। इसके बाद वे कई बार स्कूल लगे रहने के दौरान भी कमरे में अकेले जाते दिखे।
आडियो भी वायरल, कबूलनामे के साथ सेटलमेंट की कोशिश
वीडियो के साथ ही प्राचार्य व एक युवक के बीच मामले को लेकर की गई चर्चा का आॅडियो क्लिप भी वायरल हुआ है। हालांकि वह बंगाली में है। इसमें प्राचार्य अपनी गलती कबूल करते युवक से माफी मांग रहा है। युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देते पैसे की डिमांड करता है। कहता है कि पैसे आज नहीं, कल छोड़ना। इसके लिए रकम व जगह बता दी जाएगी। पैसे मिलने पर वीडियो भी डिलीट कर दिया जाएगा। प्राचार्य कह रहा है जहां बोलोगे रकम छोड़ दूंगा।
शिकायत पाई गई सही, प्राचार्य निलंबित
जिला शिक्षाधिकारी टीआर साहू ने कहा इंद्रप्रस्थ हाईस्कूल में पदस्थ प्राचार्य के खिलाफ शिकायत मिली थी। इएड से इसकी जांच करा कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रेषित किया गया था। इसके बाद कलेक्टर ने गुरुवार को प्राचार्य को निलंबित कर दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *