एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान एक बार फिर सुरक्षा कारणों से चर्चा में आ गया है। लंदन से बेंगलुरु आ रही एक फ्लाइट में फ्यूल स्विच में गंभीर तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद हड़कंप मच गया, जिसके चलते विमान की उड़ान को तुरंत रोक दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरलाइन ने तत्काल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सूचित किया। डीजीसीए ने सख्त रुख अपनाते हुए एयर इंडिया के बेड़े में शामिल इस मॉडल के सभी विमानों के फ्यूल स्विच चेक करने का निर्देश दिया। राहत की बात यह है कि एयरलाइन द्वारा की गई फ्लीट-वाइड जांच में बाकी विमानों में कोई खराबी नहीं मिली है।
इस घटना को लेकर ‘सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन’ ने सोशल मीडिया पर विस्तृत जानकारी साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के क्रू ने लेफ्ट इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच में असामान्य गतिविधि देखी थी। इंजन स्टार्ट करने की प्रक्रिया के दौरान फ्यूल कंट्रोल स्विच बार-बार अपनी पोजीशन बदल रहा था। वह ‘ऑन’ पोजीशन पर लॉक होने के बजाय बार-बार खिसक कर ‘कट ऑफ’ (बंद) की तरफ जा रहा था। विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, यह एक बेहद गंभीर स्थिति है। यदि उड़ान के दौरान स्विच अपने आप कट ऑफ हो जाता, तो बीच हवा में इंजन बंद हो सकता था, जिससे बड़ा हादसा होने की प्रबल आशंका थी। इसी खतरे को भांपते हुए उड़ान को रद्द करने का फैसला लिया गया।
एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि पायलट द्वारा फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की सूचना मिलते ही विमान को ग्राउंड कर दिया गया और ओईएम (OEM) की मदद से इसकी जांच कराई जा रही है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए एयरलाइन ने डीजीसीए के निर्देशों का पालन किया है। गौरतलब है कि यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ महीने पहले ही एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 260 लोगों की दुखद मौत हुई थी। उस हादसे की जांच में भी इसी तरह की तकनीकी दिक्कतें चर्चा का विषय बनी थीं, यही वजह है कि इस बार प्रशासन और एयरलाइन कोई भी जोखिम उठाने के मूड में नहीं हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...