Tata Sons ने जब से Air India की कमान संभाली है। उसकी कोशिश इसकी सेवा को बेहतर बनाने की है। इसी कडी में कंपनी अब तक की सबसे बडी डील करने जा रहा है। एयर इंडिया 500 नए एयरक्राफ्ट खरीदने का ऑर्डर देने जा रही है। एविएशन इंडस्ट्री के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े एयरोप्लेन ऑर्डर में से एक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डील 100 बिलियन डॉलर की हो सकती है। डील के तहत एयर इंडिया फ्रांस की कंपनी एयरबस और अमेरिका की कंपनी बोइंग से ये विमान खरीदेगी। इस डील को लेकर कंपनी अगले हफ्ते तक आधिकारिक एलान कर सकती है। एयर इंडिया, एयरबस से 250 विमान खरीदेगी, जिनमें से 210 सिंगल एस्ले A320neos और 40 वाइड बॉडी A350s विमान होंगे। वहीं बोइंग से खरीदे जाने वाले 220 विमानों में से 190 737 मैक्स नौरोबॉडी जेट्स होंगे और 20 787 वाइडबॉडी जेट्स और 10 777xs विमान होंगे। हालांकि इन ऑर्डर में बदलाव भी हो सकता है। अभी तक एयरबस या एयर इंडिया की तरफ से इस डील की पुष्टि नहीं की गई है।
बीती 27 जनवरी को एयर इंडिया ने अपने स्टाफ को पत्र लिखकर नए एयरक्राफ्ट ऑर्डर करने की ऐतिहासिक डील के बारे में जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि टाटा ग्रुप के पास वापस आने के बाद एयर इंडिया को आधुनिक बनाया जा रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में अपने दबदबे को फिर से बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही इस डील के जरिए एयर इंडिया की खुद को फ्यूल एफिशिएंट बनाने की भी कोशिश है ताकि फ्यूल के खर्च को कम किया जा सके। बता दें कि अभी एयर इंडिया के बेड़े में अधिकतर विमान पुराने हैं। एयर इंडिया अपने विमान के नए बेड़े से एमिरेट्स और कतर एयरवेज जैसी बड़ी एयरलाइंस को चुनौती देने की तैयारी भी कर रही है।
कोरोना महामारी के बाद अब एयरलाइंस कंपनियां खुद को अपग्रेड करने में जुटी हैं। कोरोना पाबंदियों के हटने के बाद अब हवाई यात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। एयर इंडिया को खरीदे टाटा ग्रुप को एक साल का समय हो चुका है। ऐसे में टाटा ग्रुप की देखरेख में कंपनी बड़े बदलाव से गुजर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...