छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बुधवार की देर रात कार्डियक अरेस्ट आया था। राजधानी रायपुर के नारायणा अस्पताल में पिछले 21 दिनों से उनका उपचार चल रहा है। जोगी अभी भी कोमा में हैं, लेकिन अब उनकी हालत धीरे-धीरे सुधर रही है। बुधवार को कार्डियक अरेस्ट के बाद गुरुवार को अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सुनील खेमका और डॉ पंकज ओमर के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम 24 घंटों तक उनके स्वास्थ्य की निगरानी में जुटी रही।
डॉ खेमका ने बताया कि इस बीच उन्हें एक विशेष इंजेक्शन दिया गया, जिसका प्रयोग अभी तक छत्तीसगढ में बहुत कम हुआ है। इस इंजेक्शन के लगाए जाने के बाद से जोगी की हालत में थोडा सुधार दिख रहा है। अब उनका स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज उमर और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ छत्रपाल साहू ने जोगी परिवार की सदस्य डॉक्टर सोनल राजीव जोगी के माध्यम से भोपाल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ सूर्य प्रताप सिंह तोमर से जोगी की चिकित्सकीय स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान डॉ तोमर ने कहा कि अब तक सर्वोच्च पद्धति से जोगी का इलाज किया गया है। सभी चिकित्सकीय विकल्पों का प्रयोग उनकी हालत को सुधारने के लिए किया गया है।
जोगी पिछले 21 दिनों से अस्पतान में हैं। बताया जाता है कि 9 मई की सुबह उनकी हालत बिल्कुल सामान्य थी। सुबह के वक्त नाश्ते के बाद वे बंगले के बागीचे में बैठे थे। इस दौरान उन्होंने पेड से गिरे गंगा इमली के फल को खाया। फल का बीज उनके गले में फंस गया। इसके बाद वह बीज स्वांस नली में अटक गया।
इस घटना के बाद जोगी कोमा में चले गए थे। पिछले कुछ दिनों से उनके मस्तिष्क में थोडी हरकत शुरू हुई थी और उम्मीद की जा रही थी कि जोगी जल्द स्वस्थ्य हो जाएंगे। बहरहाल डॉक्टरों की पूरी टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। लोग भी लगातार उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...