Google Analytics Meta Pixel अकाली-कांग्रेसी जलालाबाद में भिड़े, शिअद प्रधान सुखबीर बादल की गाड़ी तोड़ी, फायरिंग की - Ekhabri.com

अकाली-कांग्रेसी जलालाबाद में भिड़े, शिअद प्रधान सुखबीर बादल की गाड़ी तोड़ी, फायरिंग की

पंजाब के जलालाबाद काउंसिल चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने आए शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशियों का कांग्रेसियों ने विरोध किया। यह विवाद इतना बढा कि कांग्रेसी और अकाली भिड गए। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की गाड़ी को भी कांग्रेसियों ने तोड़ दिया है। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी हुई। इतना ही नहीं दोनों गुटों की ओर से एक दूसरे पर पत्थर बरसाए गए और लाठियां चलाई गईं।

इस घटना के बाद कांग्रेसियों और अकालियों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। अकाली दल के हलका इंचार्ज सत्येंद्र जीत सिंह मंटा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की तरफ से हुई फायरिंग से उनके तीन वर्कर जख्मी हो गए हैं। वहीं कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हमला पहले अकाली दल की ओर से किया गया है और क्षेत्रीय विधायक रविंद्र सिंह आंवला की दो गाड़ियों को तोड़ा गया। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी फाजिल्का हरजीत सिंह ने दोनों गुटों को हटाया और नामांकन पत्रों के भरने का काम शुरू हो गया।

इससे पहले सोमवार को गुरुहरसहाए में शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान की अगुवाई में अकाली कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों के खिलाफ धरना दिया था। अकालियों का आरोप है कि नगर काउंसिल चुनाव के लिए उनके उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने के लिए रिटर्निंग सेंटर जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों व पुलिस ने उन्हें सेंटर से आधा किमी पहले ही रोक लिया। सेंटर तक उनके प्रत्याशियों को पहुंचने नहीं दिया गया इसलिए उन्होंने धरना लगा दिया। अकाली नेता वरदेव सिंह मान का कहना है कि कांग्रेसी उनके साथ धक्का कर रहे हैं। उनके प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने नहीं दिया जा रहा है।

सोमवार को भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेसियों ने हंगामा किया था और किसी का नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने दिया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...