तेलंगाना के जगतियाल जिले के पेगडापल्ली गांव में 300 बेजुबान कुत्तों को जहर देकर सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि दिसंबर 2024 में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में जीतने के बाद गांव प्रशासन ने वादा किया था कि स्ट्रीट डॉग्स की समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा। उसी वादे को पूरा करने के लिए कथित तौर पर सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव ने कुत्तों को जहर देकर मार डाला। गांव की सीमा पर एक गड्ढे में करीब 300 कुत्तों के शव दफनाए गए मिले है। इस मामले में सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन दिया गया और उनके भोजन में भी जहर मिलाया गया। शवों को गांव से दूर एक गड्ढे में दफनाया गया था ताकि मामला छिपा रहे। हालांकि, अभी तक जहर के प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है और कोई पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। पशु अधिकार संगठन Stray Animal Foundation of India (SAFI) की प्रीति मुदावथ ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि यह क्रूरता की सुनियोजित घटना है।
तेलंगाना पुलिस ने SAFI की शिकायत पर सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 (हत्या या मार डालने की कोशिश) के साथ 3(5), और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(a) के तहत लगाए गए हैं। जगतियाल पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने काफी संख्या में कुत्तों के शव बरामद किए हैं। जांच में जहर की पुष्टि हुई है, लेकिन अभी जहर देने वालों की पूरी पहचान नहीं हुई।
SAFI की प्रीति मुदावथ ने जिला प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया, जिससे मौत का सटीक कारण पता नहीं चल सका। यह पशु क्रूरता का स्पष्ट मामला है।” संगठन ने सरकार से मांग की है कि स्ट्रे डॉग्स की समस्या के लिए नसबंदी (ABC प्रोग्राम), टीकाकरण और मानवीय तरीकों को अपनाया जाए, न कि हत्या। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By User 6 /
February 21, 2026 /
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...