भारतमाला परियोजना से जुड़े बहुचर्चित मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू–एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहला पूरक चार्जशीट दाखिल कर दिया है। जांच एजेंसी ने इस घोटाले में शासन को करीब 40 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति होने का प्रथम दृष्टया खुलासा किया है। पूरक चालान में तीन आरोपियों दिनेश पटेल, लेखराम देवांगन और बसंती घृतलहरे के नाम शामिल किए गए हैं।
ईओडब्ल्यू-एसीबी के अनुसार तीनों आरोपियों को 29 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ 24 जनवरी 2026 को विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), रायपुर में प्रथम पूरक चार्जशीट प्रस्तुत की गई है। एजेंसी ने साफ किया है कि मामले में अन्य आरोपियों की विवेचना अभी जारी है।
जांच में सामने आया है कि भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर–विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉरिडोर के भू-अर्जन प्रकरण में सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया। आरोप है कि भूमि अर्जन के दौरान शासन की भूमि को दोबारा शासन को ही विक्रय कर मुआवजा दिलाया गया, निजी भूमि के लिए गलत तरीके से मुआवजा स्वीकृत कराया गया, बैकडेट में बटवारा और नामांतरण कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए तथा वास्तविक भूमि स्वामी के बजाय अन्य व्यक्तियों को मुआवजा दिलाया गया।
विवेचना में यह भी स्पष्ट हुआ कि तीनों आरोपी तत्कालीन पटवारी रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर भूमाफिया और निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर मुआवजा राशि बढ़ाने की साजिश में शामिल थे। अभियुक्त दिनेश पटेल पर खाता दुरुस्ती और आपत्ति निराकरण की प्रक्रिया में हेरफेर कर कृत्रिम उपखंड बनाकर अधिक मुआवजा दिलाने का आरोप है, जिससे शासन को लगभग 30 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई। वहीं लेखराम देवांगन द्वारा मूल खसरों को कृत्रिम उपखंडों में दर्शाकर लगभग 7 लाख रुपये से अधिक का अतिरिक्त भुगतान कराया गया। बसंती घृतलहरे पर भी अवार्ड चरण में मूल खसरों को कृत्रिम रूप से विभाजित करने के आरोप हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...