गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है. कहते हैं कि यदि भगवान विष्णु अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाएं तो उनके साथ ही मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके अलावा गुरुवार का दिन गुरु बृहस्पति को भी समर्पित है और यदि किसी की कुंडली में बृहस्पति की खराब दशा चल रही है तो उसे गुरुवार की पूजा अवश्य करनी चाहिए. कई बार ग्रहों की खराब दशा के कारण शादी-विवाह के कार्यों में देरी हो जाती है. आर्थिक तंगी भी हो जाती है. ऐसे में आप अगर गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाएंगे
पर्स में रखें कुबेर यंत्र
कुबेर को धन का देवता माना जाता है और कुबेर की कृपा से कभी धन की कमी नहीं होती. यदि आप धन संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपने पर्स में तांबे के पत्र पर कुबेर यंत्र या श्री यंत्र अंकित करवाकर रखें. इसके अलावा कौड़ी, केसर या हल्दी का टुकड़ा भी रख सकते हैं.
केले के पेड़ का पूजन
मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है और इसलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ का पूजन किया जाता है. इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.
कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर है, तो करें ये उपाय
बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन व्रत रखें. पीली मिठाई का भोग लगाएं. इस दिन हल्दी और बेसन से बनीं चीजों का सेवन करना चाहिए.
बृहस्पति देव की विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए.
जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, उसे पुखराज धारण करना चाहिए.
इस दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए. इससे गुरु का अशुब प्रभाव कम होता है.
इस दिन केले के पौधे की पूजा करें. साथ ही हल्दी, गुड़ और चने की दाल भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए,इससे आपको सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी.
इस दिन गरीबों को चने की दाल, केले और पीले मिठाई का दान जरूर करना चाहिए.
गुरु के इन मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए
ऊँ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु।
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणधेहि चित्रम्।।
गुरु का तांत्रिक मंत्र- ऊँ बृं बृहस्पतये नमः
गुरु का बीज मंत्रः-ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः
यदि आप बुरी नजर लगने की समस्या से परेशान हैं तो हल्दी की गांठ बांधकर सिरहाने रखकर सो जाएं.ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं.
देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को चना दाल और हल्दी का दान करना शुभ माना जाता है. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने रोजाना एक चुटकी हल्दी चढ़ाने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है. विवाह में आ रही बाधा भी दूर हो जाती है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...