रायपुर। रायपुर शहर के आमानाका थाना इलाके में चोरी की दो वारदाते हो गईं। एक कपड़े की दुकान से चोर लाखों का सामान और कैश ले गए। दूसरी घटना इसी दुकान से कुछ दूरी पर एक घर में हुई। यहां टीवी गैस सिलेंडर और सोने-चांदी के जेवर लेकर चोर भाग गए। दोनों ही केस में शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल का मुआयना किया। इलाके में सक्रिय चोरों के गिरोह पुलिस के चैलेंज बन चुके हैं। अब आरोपियों के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।
अंडरगारमेंट्स तक नहीं छोड़े
टाटीबंध कॉलोनी में रहने वाले राजेश संगतानी की भारत माता स्कूल के पास कपड़े की दुकान है। सुबह जब दुकान खोलने को आए तो देखा शटर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो 40 बच्चों की जींस, 40 शर्ट 30 बच्चों का ब्लेजर, 25 बच्चों का बाबा सूट, 30 पीस लेडिज नाईट सूट, 25 वन पीस सूट, 50 पीस महिलाओं के अंडर गारमेंट्स, ब्रा पेंटी, 3 जैकेट, 45 पीस फ्रॉक और कैश 25 हजार चोरी हो चुके थे। इसे मिलाकर लगभग 1 लाख रुपए की इस चोरी की शिकायत अब पुलिस से की गई है। स्टॉक को फिर से एक बार जांचा जा रहा है।
बीमार मां-बाप की सेवा में लगा था बेटा और घर में हो गई चोरी
टाटीबंध के ही भारत माता स्कूल के पिछले हिस्से में रहने वाले जय कुमार साव भी चोरी की घटना के शिकार हो गए। जय के माता- पिता तबियत ठीक ना होने की वजह से तात्यापारा के यशवंत हॉस्पीटल में भर्ती कराए गए हैं। जब घर पर कोई नहीं था इस बीच इनके मकान से एक गैस सिलेंडर, सैमसंग कंपनी की छएऊ टीवी, सोने की नेकलेस, झुमका, टॉप्स, अंगूठी, नथ, बिछिया, चांदी की पायल चोरी हो गई। घर पर जब जय का भांजा प्रभात आया तो उसने सारा सामान बिखरा देखा और इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...