Google Analytics Meta Pixel अमेरिका ने कनाडा को सात विकेट से हराया, आंद्रिस और आरोन ने जड़े अर्धशतक - Ekhabri.com

अमेरिका ने कनाडा को सात विकेट से हराया, आंद्रिस और आरोन ने जड़े अर्धशतक

डलास- अमेरिका और कनाडा के बीच ग्रुप-ए के मुकाबले के साथ ही टी20 विश्व कप 2024 की धमाकेदार शुरुआत हुई। इस मैच में सह-मेजबान ने अमेरिका ने कनाडा को सात विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। कनाडा के बल्लेबाजों ने जहां मैच में अपना दम दिखाया, वहीं गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा। आरोन जोंस और आंद्रिस गोउस के अर्धशतकों के दम पर सह-मेजबान अमेरिका ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के पहले मुकाबले में कनाडा को सात विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। कनाडा ने नवनीत धालीवाल और निकोलस किरटोन के अर्धशतकों से 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में अमेरिका ने 17.4 ओवर में ही तीन विकेट पर 197 रन बनाकर जीत दर्ज की। अमेरिका के लिए आरोन जोंस ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर चार चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रनों की पारी खेली। आरोन ने आंद्रिस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की। आंद्रिस ने भी 46 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाए और अमेरिका को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अमेरिका और कनाडा के बीच खेले गए ग्रुप-ए के मैच में मेजबान टीम के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन नवनीत और निकोलस ने शानदार पारियां खेल कनाडा को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। नवनीत ने 44 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन और निकोलस ने 31 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। इनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज श्रेयस मोवा 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 42 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद आंद्रिस और आरोन ने मिलकर पारी को संभाला और दमदार बल्लबाजी की। आरोन ने सिर्फ 22 गेंदों पर पचासा जड़ा जो टी20 क्रिकेट में अमेरिका के लिए सबसे तेज अर्धशतक है। आरोन और आंद्रिस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका को मुश्किल से बाहर निकाला और कनाडा के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। आंद्रिस भले ही अर्धशतक लगाकर आउट हो गए, लेकिन आरोन ने अपनी तूफानी पारी जारी रखी और टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *