Google Analytics Meta Pixel सामाजिक भवन निर्माण और उनके उन्नयन के लिए अनेक संगठनों को स्वीकृत की राशि - Ekhabri.com

सामाजिक भवन निर्माण और उनके उन्नयन के लिए अनेक संगठनों को स्वीकृत की राशि

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर विधानसभा के गंजमंडी में आम जनता से की भेंट-मुलाकात

गोधन न्याय योजना प्रारंभ करने के लिए यादव समाज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दुर्ग सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मुलाकात की। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों नेे चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगों को रखा। मुख्यमंत्री ने अनेक सामाजिक संगठनों को भवन निर्माण के लिए मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की। सरयू यादव समाज के अध्यक्ष बोधन यादव ने गोधन न्याय योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक श्री अरूण वोरा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान तंबोली समाज को दुर्ग में 5000 वर्गफीट जमीन आबंटित करने तथा भवन के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री द्वारा ढीमर समाज को नगपुरा में जमीन आबंटित करने और शेड के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई। देवांगन समाज को गया नगर के सामाजिक भवन के उन्नयन के लिए 25 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई। चंद्राकर समाज को भवन संधारण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई। इसी तरह मुख्यमंत्री ने जन समर्पण सेवा समिति को 5 लाख रूपए स्वेच्छा अनुदान देने की घोषणा की तथा कौशिक नाई समाज की मांग पर उन्हें रीपा में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों को साहू समाज को जमीन आबंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रजक समाज से पहले जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने कहा। उन्होंने बौद्ध समाज, डॉ. अंबेडकर नगर विकास समिति के अंबेडकर सांस्कृतिक भवन के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुस्लिम सांस्कृतिक ट्रस्ट को कब्रिस्तान में बाउंड्री, ईदगाह मैदान बनाने 50 लाख रूपए की स्वीकृति दी। उन्होंने दुर्ग सिख समाज को गुरूद्वारे के उन्नयन हेतु 20 लाख रूपए की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज की मांग पर झाड़ूराम देवांगन हाईस्कूल के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण एवं गेट निर्माण करने कलेक्टर को निर्देशित किया। बौद्ध समाज द्वारा 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर में आयोजित बाबा साहेब अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। निषाद समाज ने भी जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *