Google Analytics Meta Pixel एकतरफा प्यार में पागल इंजीनियर ने 12 राज्यों में दी 21 बम धमकियां - Ekhabri.com

एकतरफा प्यार में पागल इंजीनियर ने 12 राज्यों में दी 21 बम धमकियां

प्यार में ठुकराए जाने की आग में एक युवती ने ऐसा बदला लिया कि 12 राज्यों की पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया। चेन्नई की रोबोटिक्स इंजीनियर रेने जोशिल्दा 30 वर्ष को अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने उसके चेन्नई स्थित घर से गिरफ्तार किया है। जोशिल्दा पर आरोप है कि उसने एकतरफा प्यार में अपने सहकर्मी को फंसाने के लिए 12 राज्यों में 21 बार बम धमकियां भेजीं, जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम, स्कूल, और बीजे मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इतना ही नहीं, उसने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए धमकी भरा ईमेल भेजा था।

 

 

बता दें कि जोशिल्दा जो 2022 से चेन्नई की मल्टीनेशनल कंपनी डेलॉयट में सीनियर कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत है, ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का दुरुपयोग किया। उसने डार्क वेब, वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन), और फर्जी ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाई। पुलिस के अनुसार, उसने अपने सहकर्मी दिविज प्रभाकर के नाम से 21 फर्जी ईमेल आईडी बनाईं, क्योंकि वह उससे एकतरफा प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। फरवरी 2025 में दिविज की किसी अन्य युवती से शादी होने के बाद जोशिल्दा ने बदला लेने की ठान ली।

 

 

पुलिस जांच में सामने आया कि जोशिल्दा ने मई से जून 2025 के बीच गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश, और हरियाणा में बम धमकियां भेजीं। गुजरात में उसने नरेंद्र मोदी स्टेडियम को 13, जेनेवा लिबरल स्कूल को 4, दिव्य ज्योति स्कूल को 3, और बीजे मेडिकल कॉलेज को 1 धमकी भरा ईमेल भेजा। 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे के बाद उसने बीजे मेडिकल कॉलेज को ईमेल भेजकर लिखा, “अब तुम्हें हमारी ताकत का अंदाजा हो गया होगा। कल हमने चेतावनी दी थी, आज एयर इंडिया का विमान क्रैश कर दिया। पुलिस ने इसे मजाक समझा, लेकिन अब समझ गए होगे कि हम खेल नहीं रहे।”

 

 

जोशिल्दा की सनक यहीं तक सीमित नहीं थी। उसने दिविज के साथ अपनी फर्जी शादी का सर्टिफिकेट बनाकर ऑफिस में फैलाया और उसके नाम से धमकी भरे ईमेल भेजकर उसे फंसाने की कोशिश की। उसने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम, मेट्रो स्टेशन, और होटलों को भी निशाना बनाया, जिसमें एक ईमेल में रेप पीड़िता को न्याय की मांग भी शामिल थी। अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर शरद सिंघल ने बताया कि 3 जून को एक स्कूल की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। जोशिल्दा की एक छोटी तकनीकी चूक ने पुलिस को उस तक पहुंचाया। साइबर पुलिस ने डिजिटल ट्रेल्स का विश्लेषण कर चेन्नई में रेड डाली और जोशिल्दा को गिरफ्तार किया।

 

 

उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या जोशिल्दा के साथ कोई और भी इस साजिश में शामिल था। 9 जून को गुजरात हाईकोर्ट को मिली बम धमकी के पीछे भी उसका हाथ होने का शक है। इस मामले को साइबर अपराध, आतंक फैलाने की साजिश, और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के तहत दर्ज किया गया है। जोशिल्दा की गिरफ्तारी के बाद 12 राज्यों की पुलिस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *