नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत आठ लोग घायल हो गए।
यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘मोंबासा’ और ‘अल बहिया’ नामक तेल टैंकरों को ईरान की दो क्रूज मिसाइलों ने निशाना बनाया। हमले के बाद दोनों जहाजों में अफरा-तफरी मच गई और कई क्रू मेंबर घायल हो गए।
अमेरिका ने करीब पांच घंटे तक ईरान के कई ठिकानों में किया हमला
इधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में अमेरिका ने करीब पांच घंटे तक ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित मिसाइल, ड्रोन और नौसैनिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना ने कहा कि मध्य पूर्व में फिलहाल 50 हजार से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प ने किया दावा
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ी ईरान की सैन्य क्षमताओं को लगभग खत्म कर दिया है और अब इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा अमेरिका करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हालिया हमलों के बाद ईरान “स्टोन एज” जैसी स्थिति में पहुंच गया है।
पिछले 24 घंटे के प्रमुख घटनाक्रम
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के बदले अमेरिका ने कार्गो पर 20% शुल्क लगाने का ऐलान किया।
CENTCOM ने बंदर अब्बास स्थित ईरान के नौसैनिक अड्डों और सबमरीन सुविधाओं पर भी हमले किए।
ईरान ने स्पष्ट किया कि वह होर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण नहीं छोड़ेगा और अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेगा।
रूस का विशेष कमांड विमान Tu-214PU तेहरान पहुंचने का दावा भी सामने आया है।
तनाव लगातार बढ़ रहा
ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया है। वहीं, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले का भी दावा किया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 28, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 28, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...