और इस तरह मुस्कान और उनके पिता के चेहरे पर मुख्यमंत्री ने ला दी मुस्कान

रायपुर। सर मैं आईएएस बनना चाहती हूँ। मैं इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में तीसरे स्थान पर आई हूं। कोचिंग करना चाहती हूँ। कोचिंग की बात सुनते ही मुख्यमंत्री ने अपनी बाजू में बैठे आईएएस, आईपीएस की ओर इशारा करते हुए कहा ये देखिए ये सभी आईएएस और आईपीएस है। इन्होंने कभी कोचिंग नहीं की और आज आईएएस और आईपीएस है। इसके लिए अच्छे से पढ़ाई की जरूरत है। चेहरे पर शिकन लिए छात्रा मुस्कान ने कहा मैं मध्यमवर्गीय परिवार से हूंँ।

आर्थिक मदद मिल जाती तो अच्छे से तैयारी करती और आईएएस बनती। छात्रा की बातों को ध्यान से सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उनसे ही पूछ लिया बताओ कितना चाहिए। कुछ सेकंड सोचने के बाद छात्रा ने दो लाख रुपए की बात कही तो मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जरा भी देरी नहीं की और तत्काल ही हामी भरते हुए कहा आपका काम हो जाएगा। आप अच्छे से बस पढ़ाई करिए। इस तरह उन्होंने 2 लाख रुपये उच्च शिक्षा के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए उनके साथ आए उनके पिता और आईएएस बनने की ख्वाब लिए मुस्कान के चेहरे पर मुस्कान ला दी। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सामाजिक संगठनों के अलावा उनसे मिलने आए अनेक लोगों की फरियाद को पूरा किया।

लैलूंगा के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली मुस्कान का ख्वाब है कि वह आईएएस बने। अपनी इस ख्वाब को हकीकत में बदलने मुस्कान ने अभी से मेहनत भी करना शुरू कर दिया है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि दसवीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर उन्होंने तीसरी रैंक हासिल की। मुस्कान चाहती है कि वह इसी तरह आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखे और जो लक्ष्य है उसे हासिल करें। आईएएस बनने के लिए वह कुछ टिप्स और कोचिंग भी लेना चाहती है, मगर घर में आर्थिक तंगी की वजह से मुस्कान के चेहरे पर मुस्कुराहट की बजाए अक्सर शिकन ही आ जाती थी और उन्हें अपना ख्वाब टूटने का डर भी समाया रहता था।

आज जब प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के माध्यम से आमजनों से मिलने लैलूंगा आए तो मुस्कान भी अपने पिता के साथ उनसे मिलने पहुँची। भोली सी सूरत और चेहरे पर शिकन की दास्तान लिए मुस्कान की ख़्वाहिशों को जब मुख्यमंत्री ने जाना तो उन्होंने पहले कई सवाल किए फिर झट से उनकी मांगें पूरी कर दी। मुस्कान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उनकी मांग पूरी कर दी है अब उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने और आईएएस बनने की राह में ज्यादा तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...