गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार ही हाथियों के बढ़ते आतंकी की खबर सामने आई रही है. वहीं इस बीच गरियाबंद जिले के रिहायशी इलाके में एक हाथी घुस गया है. गरियाबंद में पहली बार एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में घुस आया। रात 10 बजे के करीब घुटकू नवापारा होते हुए बेहराबुड़ा में घुसा हाथी पहली बार जंगली हाथी को इलाके में देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हाथी की लोकेशन ,फारेस्ट विभाग मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल मालगांव के नदी से लगे भिलाई ग्राम के खेत पर विचरण कर रहा है. इस घटना के बाद वन विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है. जिसके बाद से गरियाबंद के वन मंडल की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए है.










