“विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए अपने लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करना होगा” – कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल
“अनुशासन के लिए जीवन में मेंटर का होना जरूरी” – प्रति कुलाधिपति दिव्या अग्रवाल
रायपुर। आंजनेय विश्वविद्यालय में सोमवार से नए सत्र में आए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने कौशल को भी विकसित करने की जरूरत है। आप सब विश्वविद्यालय शिक्षा में शामिल हो रहे हैं, आपको अपने गुरुओं से जीवन जीने की कला को भी आत्मसात करना है। अभिषेक अग्रवाल ने कहा, अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए अपने लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करना होगा। आप सबका दीक्षारंभ से शिक्षारंभ के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।

कार्यक्रम में प्रति कुलाधिपति दिव्या अग्रवाल ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आप सब विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन को सीखना है, तो जीवन में मेंटर का होना जरूरी है, जिससे आप जीवन को अच्छी तरह जीने की कला सीख सकें। यह विश्वविद्यालय जीवन आप सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, जहां आप मस्ती तो करें पर पढ़ाई पर भी ध्यान रखें और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करते रहें।

डायरेक्टर जनरल डॉ. बी. सी. जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में विश्वविद्यालय के विज़न और मिशन को विद्यार्थियों के सामने रखा। कुलपति डॉ. टी. रामा राव ने विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि सुविधा का उपयोग करना आपकी जिम्मेदारी है। पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को बनाए रखकर ही हम समाज को कुछ दे पाएंगे। आप सब विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को पाना है तो जीवन में कर्तव्य, अनुशासन, भक्ति और दृढ़संकल्प को अपनाना होगा।

दो दिवसीय इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए गए, जिसमें मोटिवेशनल ट्रेनर प्रिंस ग्रोवर और प्रतीक खरे मौजूद रहे। वहीं, विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन हेतु प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर प्रति कुलपति सुमित श्रीवास्तव, डीन अकादमिक डॉ. राजेश कुमार, ओरिएंटेशन कार्यक्रम की संयोजिका एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. प्रांजलि गनी, संकायध्यक्ष डॉ. रूपाली चौधरी, डॉ. निधि शुक्ला, डॉ. राजेश कुमार सहित समस्त विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में नव प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...