रायपुर, 21 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में आयोजित समाधान शिविर में अचानक पहुंचे और कई बड़े विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने दोकड़ा में नया कॉलेज और मिनी स्टेडियम बनाने का एलान किया। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और वनवासी कल्याण आश्रम के उन्नयन, तथा डोरियामुडा जलाशय के सौंदर्यकरण का भी निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने मंगल भवन के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपये मंजूर किए और शिव मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव तक सरकारी योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे सूची में शामिल सभी हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया जाएगा। पिछले डेढ़ वर्षों में मोदी सरकार की गारंटी को प्रदेश सरकार ने पूरा किया है। इस तिहार के दौरान न केवल नए आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं, बल्कि पूरा हो चुके पीएम आवासों की चाबी भी हितग्राहियों को दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को ऑनलाइन और बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र खोले गए हैं, जो ऑनलाइन दस्तावेज और लेन-देन में मदद कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व पत्थलगांव विधायक गोमती साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को घर की चाबी, नए आवास निर्माण के स्वीकृति पत्र, मुद्रा लोन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मछली जाल, आईस बॉक्स, मनरेगा जॉब कार्ड, और खेल किट प्रदान किए गए। साथ ही बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आए विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...